क्रिकेट

IND vs ENG: क्या इंग्लैंड के खिलाफ वैभव को मिलेगा मौका, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया जवाब

वैभव सूर्यवंशी पहला टी20 मुकाबला खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने चुप्पी तोड़ी है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी सूर्यंवंशी को लेकर बात की है। आयरलैंड के खिलाफ उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

आयरलैंड के खिलाफ सबको वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार था, लेकिन अय्यर और कोच गंभीर की सोच बिल्कुल अलग थी। वैभव को मौका नहीं दिया गया और इसके बावजूद आयरलैंड ने वर्ल्ड चैंपियन टीम का सूपड़ा 2-0 से साफ कर दिया। अब सबको उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव को डेब्यू कैप मिल सकती है। लेकिन जब इसको लेकर कप्तान अय्यर से सवाल किया गया तो उनका जवाब निश्चित तौर पर वैभव के फैंस को अच्छी नहीं लगेगी।वैभव के सवाल पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करना जरूरी है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिये सूर्यवंशी को टीम में शामिल किये जाने के बाद से उनके पदार्पण की मांग बढती जा रही है। अय्यर ने हालांकि कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिये सुरक्षित माहौल होना जरूरी है। पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के लिये संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी को तोड़ना होगा।

अय्यर ने पहले टी20 से पूर्व कहा ,’’ टीम में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसा नहीं है कि एक ही खिलाड़ी अच्छा खेल रहा है।’’ उन्होंने कहा ,’’ हमें मौके और सुरक्षा दोनों देने होंगे ताकि हर खिलाड़ी में आत्मविश्वास बना रहे। पिछला विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों को पता है कि टी20 कैसे खेलता जाता है। वे लगातार इस प्रारूप में भारत के स्तंभ रहे हैं और उनका समर्थन करना जरूरी है।’’ यह पूछने पर कि क्या सूर्यवंशी कल पदार्पण कर सकते हैं, अय्यर ने कहा ,’’ किसी को नहीं पता कि क्या होने वाला है। हमें भी नहीं पता कि हम क्या करेंगे। यह काफी गोपनीय है।’’

उन्होंने कहा ,’’ हम टीम में इस पर बात करते हैं। हम सभी को नहीं पता सकते कि क्या संयोजन लेकर उतरेंगे क्योंकि इससे विरोधी टीम को भी पता चल जायेगा। वह युवा खिलाड़ी है और जब भी उसे मौका मिलेगा, वह अच्छा खेलेगा।’’ अय्यर ने इस बात से भी इनकार किया कि सूर्यवंशी के पदार्पण के लिये बाहर से भी मांग आ रही है। उन्होंने कहा ,’’ मैने ऐसा कुछ नहीं देखा। मुझे सच में नहीं पता। मैं समाचार नहीं देखता और न ही सोशल मीडिया। मैने कुछ नहीं सुना।’’

आयरलैंड से श्रृंखला में मिली हार के बारे में उन्होंने कहा ,’’ यह शर्मनाक नहीं बल्कि दुखद थी क्योंकि हमने सोचा नहीं था कि आयरलैंड इतना अच्छा खेलेगा।’’

उन्होंने कहा ,’’ उन्होंने हर विभाग में हमें कमतर साबित कर दिया । हम मैदान को भांपने और रणनीति बनाने के मामले में पीछे रह गए । हमने इस श्रृंखला से बहुत कुछ सीखा। वैभव को लेकर जब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हमने उनके लिए प्लानिंग की है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article