क्रिकेट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर, इस वजह से तीन महीने के लिए मैदान से बाहर हुए कप्तान बेन स्टोक्स

Ben Stokes Injury: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गये हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में बताया कि स्टोक्स अगले महीने हैमस्ट्रिंग की सर्जरी कराएंगे।

Image

बेन स्टोक्स (AP)

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण कम से कम तीन महीने के लिए क्रिकेट से बाहर हो गये हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में बताया कि स्टोक्स अगले महीने हैमस्ट्रिंग की सर्जरी कराएंगे।

स्टोक्स पिछले सप्ताह हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इंग्लैंड को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस 33 वर्षीय ऑलराउंडर को पाकिस्तान में फरवरी और मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रविवार को घोषित इंग्लैंड की टीम में नहीं चुना गया था।

हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण स्टोक्स श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला और अक्टूबर में पाकिस्तान में पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। अब इंग्लैंड की टीम उनकी जगह की भरपाई कैसे करता है ये देखना दिलचस्प होगा।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article