Ranabaali X Review: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म राणाबाली (Ranabaali) 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे क्योंकि इसमें दोनों स्टार्स शादी के बाद एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं। अब शुरुआती शो देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लोगों रिएक्शन सामने आने लगे हैं। कुछ को दोनों की केमिस्ट्री और विजय की एक्टिंग पसंद आई, तो कुछ ने फिल्म की कहानी में कमी निकालते नजर आए। तो चलिए जानते हैं कि एक्स यूजर्स फिल्म को कैसा रिव्यू दे रहे हैं।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Ranabaali: जीरो कट के साथ पास हुई विजय-रश्मिका की फिल्म, सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी
फिल्म को मिला मिक्स रिएक्शन
फिल्म राणाबाली के शुरुआती रिव्यू में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। दर्शकों ने विजय की स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी की भी तारीफ की है। हालांकि, कलाकारों की मेहनत के बावजूद फिल्म की कहानी दर्शकों को उतना इंप्रेस नहीं कर पा रही है। फिल्म की धीमी रफ्तार सबसे बड़ी कमी बताई जा रही है। कई सीन जरूरत से ज्यादा लंबे लगते हैं और कहानी में रोमांच की कमी महसूस होती है। इसके अलावा, फिल्म में दिखाए गए एक्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक को लेकर भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। वहीं, फिल्म के सेट और प्रोडक्शन डिजाइन की तारीफ हुई है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Ranabaali Vs Jailer 2: विजय देवरकोंडा का बड़ा आरोप, बोले- ‘मेरी मूवी के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है’
क्या है ‘राणाबाली’ की कहानी?
निर्देशक राहुल सांकृत्यायन (Rahul Sankrityan) की ये पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 1876 से 1878 के दौरान पड़े भीषण अकाल के दौर पर बैस्ड है। फिल्म में विजय देवरकोंडा ने विद्रोही योद्धा सिंगनमाला बोब्बिली राणाबाली का किरदार निभाया है, जबकि रश्मिका मंदाना जयम्मा के रोल में हैं। जयम्मा फिल्म में राणाबाली की पत्नी और संघर्ष में उसकी साथी है। फिल्म में हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वॉस्लू (Arnold Vosloo) भी नजर आते हैं, जो ब्रिटिश अधिकारी सर थियोडोर हेक्टर का रोल निभा रहे हैं।
