क्रिकेट

भारत की हार के बाद बेन स्टोक्स ने जले पर नमक छिड़का, खुलकर बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी गलती

Ben Stokes Statement after ENG beat IND in 1st test: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले टेस्ट में भारत पर मिली पांच विकेट से जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है जिन्होंने भारत के निचले क्रम को दो बार आउट किया।

Image

बेन स्टोक्स

Photo : AP

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले टेस्ट में भारत पर मिली पांच विकेट से जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है जिन्होंने भारत के निचले क्रम को दो बार आउट किया। जीत के लिये 371 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉली ने पहले विकेट के लिये 188 रन की साझेदारी की । स्टोक्स ने हालांकि कहा कि मैच का पलड़ा उसी समय उनके पक्ष में हो गया था जब इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।

उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘यह बल्लेबाजी के लिये अच्छी विकेट थी । बड़े स्कोर से इसका पता चलता है । लेकिन मैच का निर्णायक पल यही था कि हमने दो बार भारत के निचले क्रम को आउट कर दिया । इसी वजह से हम उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक पाये और विशाल लक्ष्य नहीं मिला जिसे पाना मुश्किल हो जाता।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने उन्हें 450-500 से आगे नहीं जाने दिया जो वह एक समय बनाते दिख रहे थे। ’’ भारत ने पहली पारी में आखिरी छह विकेट 41 रन के भीतर गंवा दिये और दूसरी पारी में भी आखिरी छह विकेट 34 रन के भीतर गिर गए।

स्टोक्स ने कहा, ‘‘जीत के लिये 371 रन के लक्ष्य के जवाब में अच्छी शुरूआत चाहिये थी । ऐसे में विकेट बचाकर खेलना जरूरी था । डकेट और जैक ने जिस तरह से खेला , वह काबिले तारीफ है । दोनों एक दूसरे के पूरक बनकर खेले । दाहिने . बायें हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन के सामने गेंदबाजों को मुश्किल हुई होगी।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article