एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही इंग्लैंड के पास यह वापसी का आखिरी मौका है। इसको देखते हुए बेन स्टोक्स की टीम को अपनी पूरी ताकत झौंकनी होगी। यही कारण है कि टीम तीसरे टेस्ट में 3 बदलाव के साथ उतरेगी। टीम में दो तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर की वापसी हुआ है। तीसरे टेस्ट में मोईन अली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड को जगह मिली है। उन्हें क्रमश: ओली पोप, जिमी एंडसन और जोश टंग के स्थान पर रिप्लेस किया गया है। तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्राउली, बेन डकेट, हैरी ब्रुकस जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिनसन और स्टुअर्ट ब्रॉड
सीरीज में पीछे हैं इंग्लैंड
इंग्लैंड की बात करें तो वह शुरुआती दो मैच गंवाकर 5 मैच की इस सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है। दूसरे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो के रन आउट के मुद्दे ने दोनों टीम के खिलाड़ियों में दरार ला दी है और हेडिंग्ले में एक जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि जॉनी बेयरस्टो के रन आउट पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स ने एक दम अलग-अलग राय रखी थी। बेन स्टोक्स ने तो यह तक कह दिया था कि उन्हें इस तरह से जीतना कभी गंवारा नहीं होता। उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इंग्लैंड के कप्तान का मजाक भी उड़ाया था।यही वजह है कि इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में वापसी के लिए हर संभव ताकत लगा रही है। तेज गेंदबाजों की मददगार हेडिंग्ले में क्रिस वोक्स और मार्क वुड के आने से निश्चिततौर पर गेंदबाजी क्रम में मजबूती आएगी।
