क्रिकेट

इंग्लैंड ने किया जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिला मौका

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जिंबाब्वे के खिलाफ 22 मई से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम में किन प्लेयर्स को मिला मौका?

Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम

Photo : AP

लंदन:इंग्लैंड ने शुक्रवार को 22 मई से ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए नये खिलाड़ियों सैम कुक और जॉर्डन कॉक्स को अपनी 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया। यह मैच 2003 के बाद से जिम्बाब्वे का इंग्लैंड की धरती पर पहला टेस्ट है। इस मैच के साथ इंग्लैंड की अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र की शुरुआत होगी जिसमें 20 जून से भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच भी शामिल हैं।

सैम कुक को मिला मौका

मध्यम गति के गेंदबाज कुक हाल के वर्षों में काउंटी क्रिकेट में निरंतर अच्छी गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। इस 27 साल के गेंदबाज ने 19.77 की औसत से 318 प्रथम श्रेणी विकेट लिए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड लायंस (ए टीम) दौरे पर तीन मैचों में 13 विकेट लेकर प्रभावित किया था।

जोश टंग की हुई टीम में वापसी

नॉटिंघमशर के तेज गेंदबाज जोश टंग की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट 2023 में एशेज में खेला था। वह इसके बाद लगातार चोटिल होने के कारण राष्ट्रीय टीम बाहर रहे थे। वह इस सत्र में घरेलू चैंपियनशिप में 24 की औसत से 15 विकेट लेकर बेहतरीन लय में हैं।

जिंबाब्वे के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम(England Squad for Test Match against Zimbabwe:

बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article