क्रिकेट

ENG vs USA Dream11 Prediction: इंग्लैंड और अमेरिका के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम11 टीम

ENG vs USA Dream11 in hindi, England vs United States of America Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में रविवार (23 जून 2024) को रात में इंग्लैंड और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी ENG vs USA ड्रीम11 टीम। यूएसए-इंग्लैंड के मैच की Fantasy Team बनाने से पहले, जरूर पढ़ें खास टिप्स

Image

इंग्लैंड और यूएसए के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
  • ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा मैच।
  • इस मुकाबले से पहले देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11।

ENG vs USA Dream11 Prediction Todays Match in hindi, England vs United States of America Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में रविवार (23 जून 2024) को डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड का सामना मेजबान यूएसए से होगा। यह मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम अपने पहले मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत मिली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, मेजबान यूएसए की बात करें तो ग्रुप स्टेज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर-8 में जीत का खाता तक नहीं खोल पाई। टीम को सुपर-8 में अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज और दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था। टीम 0 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी चौथे नंबर पर है। दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में पहली बार आमने-सामने होंगी।

इंग्लैंड का जीत प्रतिशत ज्यादा

गुगल के मुताबकि, अमेरिका के खिलाफ इंग्लैंड का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 90% है, जबकि मेजबान अमेरिका का जीत प्रतिशत सिर्फ 10% है।

यूएसए बनाम इंग्लैंड मौसम पूर्वानुमान

रविवार, 23 जून को बारबाडोस में बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बारिश के कारण मैच में बाधा पड़ने की संभावना है।

USA vs ENG केंसिंग्टन ओवल की पिच रिपोर्ट

ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल की पिच बैलेंस्ड है, जो तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए अवसर प्रदान करती है। फैंस तेज गेंदबाजों की अहम भूमिका वाले मैच में अच्छे स्कोर की उम्मीद कर सकते हैं।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर)

फिल साल्ट

जॉनी बेयरस्टो

हैरी ब्रूक

मोईन अली

लियाम लिविंगस्टोन

सैम कुरेन

जोफ्रा आर्चर

आदिल रशीद

मार्क वुड

रीस टॉपले

यूएसए की संभावित प्लेइंग-11

एरोन जोन्स (कप्तान)

एंड्रीज गूस (विकेटकीपर)

स्टीवन टेलर

शयान जहांगीर

नीतीश कुमार

कोरी एंडरसन

हरमीत सिंह

जसदीप सिंह

नोस्टुश केन्जिगे

अली खान

सौरभ नेत्रवलकर

ENG vs USA T20 Match, इंग्लैंड बनाम यूएसए

दिनांक: 23 जून 2024

समय: 8 : 00 AM

मैदान: केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम, ब्रिजटाउन

इंग्लैंड और यूएसए ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: जोस बटलर, फिल सॉल्ट, एंड्रीज गौस।

बल्लेबाज: जॉनी बेयरस्टो।

ऑलराउंडर: मोइन अली, सैम कुरेन।

गेंदबाज: आदिल रशीद, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।

इंग्लैंड और यूएसए न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: जोस बटलर।

उप-कप्तान: फिल सॉल्ट।

इंग्लैंड vs यूएसए ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेट-कीपर: जोस बटलर ( Josh Buttler ), फिलिप साल्ट ( Philip Salt ), एंड्रीज़ गूस ( Andries Gous ).

बल्लेबाज: जॉनी बेयरस्टो ( Johny Bairstow ), आरोन जोन्स ( Aron Jones ).

ऑलराउंडर: मोईन अली ( Moeen Ali ), स्टीवन टेलर ( Steven Tylor ).

गेंदबाज: आदिल रशीद ( Adil Rashid ), हरमीत सिंह ( Harmeet Singh ), सौरभ नेत्रवलकर ( Saurabh Netrawalkar ), जोफ्रा आर्चर ( Jofra Archer ).

कप्तान: Choice 1: जोस बटलर ( Josh Buttler ) | उप-कप्तान: जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squads)

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।

यूएसए का स्क्वॉड (USA Squads)

मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर।

(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और यूएसए की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article