England vs Sri Lanka 3rd Test Highlights: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच अब समाप्त हो गया है। इस मैच में मेहमान श्रीलंकाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की है। ये जीत टीम के लिए ऐतिहासिक है। ये श्रीलंका की इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 10 साल बाद पहली जीत है। वहीं द ओेवल में टीम ने 26 साल बाद इंग्लैंड को हराया है।
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की ये इंग्लैंड के खिलाफ उनके घर में चौथी टेस्ट जीत है। पहली जीत 1996 में लंदन स्थित ओवल मैदान पर ही आई थी। इस जीत के बावजूद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ये सीरीज हार गई है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच इंग्लैंड ने जीत लिए थे। हालांकि इस मैच में हार इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के सपने में थोड़ी रुकावट डाल सकता है।
