क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Ollie Pope vs Dhananjaya de Silva: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का आज से आगाज होने जा रहा है। ओली पॉप की कप्तानी में इंग्लैंड और धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में श्रीलंका की टीम उतरी।

Image

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला शुरू। (फोटो- Sri Lanka Cricket X)

Photo : Twitter

Who Won The Toss Today, ENG vs SL, England vs Sri Lanka 2nd Test Match Toss Live: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एक और रोमांचक मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की आज से शुरुआत हुई। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया था। इसी जीत के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। सीरीज के पहले मुकाबले की पहली पारी में श्रीलंका का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। लेकिन दूसरी पारी में कामिंदु मेंडिस ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला था। वहीं, इंग्लैंड के जेमी स्मिथ ने पहली पारी में शतकीय पारी खेलकर टीम को बढ़त दिलाई थी। हालांकि, दूसरी पारी में उनका बल्ला नहीं चला था। जो रूट ने नाबाद अर्धशतकी पारी खेलकर जीत हासिल की थी। अब दोनों टीमों की नजर दूसरे मुकाबले पर है।

लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में श्रींलका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

इंग्लैंड और श्रीलंका टॉस टाइम (ENG vs SL Match Toss Time)

- 3:00 PM

इंग्लैंड और श्रीलंका स्टेडियम (ENG vs SL Match Venue)

- लॉर्ड्स स्टेडियम, लंदन

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 (England Playing-11)

बेन डकेट, डैनियल लॉरेंस, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन, शोएब बशीर।

श्रीलंका की प्लेइंग-11 (Sri Lanka Playing-11)

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, पथुम निसांका, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिलन रत्नाया।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squads)

ओली पोप (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

श्रीलंका का स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, पथुम निसान का, कुसल मेंडिस (उप कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, निसाला थरका, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, जेफरी वेंडरसे, मिलन रत्नाया।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article