क्रिकेट

ENG vs PAK: चोट के बाद इंग्लिश गेंदबाज को लगा था करियर खत्म न हो जाए, फिर पाकिस्तान के खिलाफ कर दिया कमाल

ENG vs PAK, Jack Leach Comeback vs Pakistan Test: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। इसी जीत के साथ टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 से बराकर कर दिया। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 24 अगस्त से शुरू होगा। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम के स्पिनर जैक लीच ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया।

Image

जश्न मनाते हुए इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी। (फोटो- England Cricket Twitter)

Photo : Twitter

ENG vs PAK, Jack Leach Comeback vs Pakistan Test: इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच ने स्वीकार किया कि जब उन्हें इस साल गर्मियों में घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर रखा गया था तो वह डर गए थे कि यह उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का अंत न हो। हैदराबाद में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण जैक लीच जनवरी से ही मैदान से बाहर थे। लेकिन 33 वर्षीय इस खिलाड़ी को पाकिस्तान के मौजूदा दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने मुल्तान में दो मैचों में 14 विकेट लिए।

जैक लीच ने कहा, "चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद, मुझे लगा कि शायद मेरा करियर यहीं खत्म हो सकता है, हालांकि मुझे पता था कि यह दौरा गर्मियों के बाद होने वाला था।" लीच ने रावलपिंडी में श्रृंखला के निर्णायक मैच से पहले बीबीसी स्पोर्ट से कहा, "उस समय मेरी प्राथमिकता अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटने, अपने खेल का लुत्फ उठाने और काफी समय तक चोट से मुक्त रहने की थी।"

उनकी अनुपस्थिति में ऑफ स्पिनर शोएब बशीर इंग्लैंड टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ी बन गए। लीच ने कहा, "अगर आप फिट नहीं रहते तो अन्य खिलाड़ियों को मौका मिलता है। शोएब बशीर ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और उन्होंने निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन किया।"

घरेलू क्रिकेट में समरसेट के साथी खिलाड़ी बशीर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए जैक लीच ने कहा, "हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। बशीर ने शानदार शुरुआत की है और वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं। उनकी क्षमता बहुत अधिक है और वह उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह इंग्लिश क्रिकेट के लिए रोमांचक है।"

38 टेस्ट मैचों में 140 विकेट लेने वाले लीच ने कहा कि इंग्लैंड को अभी रावलपिंडी की पिच पर संभलकर खेलना होगा। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि क्या अपेक्षा कर सकते हैं। मैंने कुछ भी नहीं देखा है। हम कल अभ्यास के लिए जाएंगे और पिच को समझने की कोशिश करेंगे।"

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article