क्रिकेट

ENG vs AUS Live Streaming: कब और कहां देख सकते हैं एशेज का चौथा टेस्ट मैच

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 19, 2023, 01:47 PM IST

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम की कोशिश जहां टेस्ट जीतकर सीरीज में वापसी करने पर होगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया यह मुकाबला जीत कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है। यह मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

Image

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट
  • बिना स्पिन गेंदबाज के उतरेगी ऑस्ट्रेलिया टीम
  • कब और कहां देखें मुकाबला

ENG vs AUS Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज रोमांचक दौर में पहुंच गया है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में जहां इंग्लैंड टीम की नजर सीरीज में बराबरी करने पर होगी वहीं पैट कमिंस की टीम सीरीज कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। तेज गेंदबाजों के लिए मददगार इस पिच के मद्देनजर दोनों टीम ने अपने-अपने गेंदबाजी क्रम को मजबूत कर लिया है।

इंग्लैंड में जहां अनुभवी जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है तो वहीं जोश हेजलवुड, तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को रिप्लेस करेंगे। अब तक हुए 3 टेस्ट मैच को देखकर एक बात को तय है कि यह टेस्ट भी बाकी 3 मैचों की तरह रोमांच से भरी होगी। यदि आप भी इस रोमांचक टेस्ट मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

कब होगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच का यह मुकाबला (ENG vs AUS Match date)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच का यह मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच का यह मुकाबला (ENG vs AUS Match Venue)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच का यह मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड मेंचेस्टर में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच का यह मुकाबला (ENG vs AUS Match Time)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच का यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 3 बजे होगा।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच का यह मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं(ENG vs AUS Match On Tv)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच का यह मुकाबला आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND ENG vs AUS Match Live Streaming)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article