ENG VS AUS 4th ODI Highlights: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 186 रन से रौंदा, सीरीज हुई 2-2 से बराबर
ENG VS AUS 4th ODI Highlights: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 186 रन से रौंदा, सीरीज हुई 2-2 से बराबर
मैथ्यू पॉट्स ने चटकाए 4 विकेट
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कंगारू बल्लेबाजों को पिच पर पैर नहीं जमाने दिए। मैथ्यू पॉट्स सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। बाडयन कार्स के खाते में 3 और जोफ्रा आर्चर के खाते में 2 विकेट गए। एक सफलता आदिल राशिद की झोली में गई। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए।
हैरी ब्रूक और लिविंगस्टोन ने खेली आतिशी पारियां
बारिश से प्रभावित मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बारिश की वजह से मैच को 39-39 ओवर का कर दिया गया था। ऐसे में इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक की 58 गेंद में 87 रन लियाम लिविंगस्टोन की 27 गेंद में 62 की नाबाद और बेन डकेट की 62 गेंद में 63 रन की सधी हुई पारियों की बदौलत 39 ओवर में 5 विकेट पर 312 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। पारी के आखिरी ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 28 रन 4 छक्के और एक चौके की मदद से जड़ दिए और अपनी टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को सीरीज अपने नाम करने के लिए 39 ओवर में 313 रन का विशाल लक्ष्य मिला।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (England and Australia ODI Squads)
इंग्लैंड की प्लेइंग-11(England Squad Playing XI): बेन डकेट, फिल साल्ट, विल जैक्स, हैरी ब्रुक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मैथ्यू पॉट्स।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 (Australia Squad Playing XI) ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन,एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा।
