क्रिकेट

ENG vs AUS Dream11 Prediction: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

ENG vs AUS Dream11 Prediction Todays Match in hindi, England vs Australia 2nd T20 Match Playing: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (13 सितंबर 2024 ) दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला इंग्लैंड के लिए काफी अहम है। सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

Image

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

ENG vs AUS Dream11 Prediction Todays Match in hindi, England vs Australia 2nd T20 Match Playing X1: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को 28 रन से हराया था। इसी जीत के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजर जीत दोहराने के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। वहीं, इंग्लैंड की टीम जीत के साथ सीरीज को 1-1 से बराबर करने की कोशिश में है। सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने तूफानी पारी खेली थी। फैंस के नजर एक बार फिर उन पर बनी रहेगी।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड (ENG vs AUS 2nd T20 Head to Head)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 फॉर्मेट में 2005 से अभी तक कुल 25 मैच खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को 12 मुकाबले में और इंग्लैंड की टीम को 11 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है।

ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत ज्यादा (ENG vs AUS 2nd T20 Win Prediction Today Match)

गुगल के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत 59% है, जबकि इंग्लैंड का जीत प्रतिशत सिर्फ 41 % है।

ENG vs AUS Match 2nd T20 Match Timing Today Match, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया

दिनांक: 13 सितंबर 2024

समय: 11:00 PM

मैदान: सोफिया गार्डन, कार्डिफ

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच टुडे पिच रिपोर्ट

यहां की पिच संतुलित है। यहां की पिच गेंदबाजों और बल्लबाजों दोनों के लिए मददगार होती है। पिच में गेंदबाजों को उछाल और रफ्तार दोंने मिलती है। ऐसे में गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बल्लेबाज बड़े शॉट आसानी से खेल पाते हैं। तेज गेंदबाजों को यहां की पिच पर स्विंग भी हासिल होती है खासकर जब मैदान के ऊपर बादल छाए हो। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है स्पिनर्स को भी पिच से मदद मिलती है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ड्रीम-11 भविष्यवाणी ( ENG vs AUS Today T20 Match Dream11 Prediction)

विकेटकीपर: फिल सॉल्ट, जोस इंग्लिश।

बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन।

ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सैम कुरेन, कैमरून ग्रीन।

गेंदबाज: आदिल राशीद, एडम जम्पा, जोफ्रा आर्चर।

ENG Vs AUS 2nd T20 Today Match Dream 11 Predictionखिलाड़ी
विकेटकीपरफिल सॉल्ट, जोस इंग्लिश
बल्लेबाजट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन
ऑलराउंडरमार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सैम कुरेन, कैमरून ग्रीन
गेंदबाजआदिल राशीद, एडम जम्पा, जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया कप्तान और उप कप्तान ( England vs Australia Today T20 Match Dream11 Captain-Vice Captain )

कप्तान: ट्रेविस हेड।

उप-कप्तान: फिल सॉल्ट।

इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squads)

इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरा T20 मैचखिलाड़ी
विकेटकीपर (कप्तान)फिल सॉल्ट
बल्लेबाजविल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल
ऑलराउंडरसैम कुरेन, जेमी ओवरटन, डैन मूसली
गेंदबाजजोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, रीस टॉपले, ब्राइडन कार्स, जॉन टर्नर, जोश हल

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squads)

ट्रेविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, एडम जम्पा, सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, कूपर कोनोली।

(*Disclaimer: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की यह टी20 प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article