क्रिकेट

ENG vs AUS Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से एशेज की शुरुआत, कब और कहां देखें मैच

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 16, 2023, 08:30 AM IST

इंग्लैड और ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी राइवलरी आज से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतकर ऑस्ट्रेलिया के हौसले जहां बुलंद हैं वही बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम टेस्ट मैच में लगातार अच्छा कर रही है और एक बार फिर उसी पॉजिटिव माइंटसेट सेट से उतरेगी।

Image

बेन स्टोक्स और पैट कमिंस (साभार-AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आज से शुरू हो रहा है एशेज
  • पहला टेस्ट मैच बर्मिंघम में होगा
  • कब और कहां देखें मुकाबला

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की राइवलरी आज से एकबार फिर लौट रही है। 5 मैच की इस बहुप्रतिक्षित सीरीज का पहला मैच आज से बर्मिंघम में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद जहां ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद हैं वहीं इंग्लैंड की टीम एक बार फिर बैजबॉल स्टाइल से ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने उतरेगी। इस मैच के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसके सायकल की शुरुआत हो जाएगी। पिछली बार जब इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया गई थी तो इंग्लैंड ने 4-0 से श्रृंखला अपने नाम किया था। यदि आप भी इस मैच का आनंद उठाना चाहते हैं तो आइए मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों को जान लेते हैं।

कब होगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले एशेज टेस्ट?(ENG vs AUS 1ST Test Match Date)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले एशेज टेस्ट की शुरुआत 16 जून से हो रही है।

कहां होगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला एशेज टेस्ट? (ENG vs AUS 1ST Test Match Venue)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला एशेज टेस्ट बर्मिंघम में होगा।

कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला एशेज टेस्ट? (ENG vs AUS 1ST Test Match Timing)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले एशेज टेस्ट की शुरुआत दोपहर 3 बजे टॉस के साथ हो जाएगी, जबकि पहली गेंद शाम 3.30 बजे डाली जाएगी।

किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला एशेज टेस्ट? (ENG vs AUS 1ST Test Match On Tv)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले एशेज टेस्ट को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले एशेज टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग?(ENG vs AUS 1ST Test Match Live Streaming)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले एशेज टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article