क्रिकेट

WPL 2026: WPL शुरू होने से ठीक पहले आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने में अब कुछ दिन रह गए हैं। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और और दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल WPL ने कुछ रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है।

Image

विमेंस प्रीमियर लीग (साभार-WPL)

WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की हरफनमौला एलिस पेरी और दिल्ली कैपिटल्स की अनाबेल सदरलैंड ने मंगलवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए अगले महीने होने वाली महिला प्रीमियर लीग (WPL) से अपना नाम वापस ले लिया। डब्ल्यूपीएल की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला पेरी के स्थान पर भारतीय ऑलराउंडर सायली सतघरे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल होंगी, जबकि उनकी हमवतन ऑलराउंडर सदरलैंड के स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग को टीम में शामिल किया है। डब्ल्यूपीएल द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला एलिस पेरी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और एनाबेल सदरलैंड (दिल्ली कैपिटल्स) ने निजी कारणों से लीग के आगामी सत्र से अपना नाम वापस ले लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आरसीबी ने पेरी की जगह सायली सतघारे को टीम में शामिल किया है। सतघारे 30 लाख रुपये की आधार कीमत पर आरसीबी में शामिल होंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने सदरलैंड की जगह अलाना किंग को टीम में शामिल किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया की इस लेग स्पिनर ने पिछले सत्र में यूपी वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27 विकेट लिये है। किंग 60 लाख रुपये की आधार कीमत पर दिल्ली की टीम में शामिल होंगी।’’

यूपी वॉरियर्स बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस की जगह भी ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है। डब्लयूपीएल के शुरुआती सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाली नॉरिस को अगले साल नेपाल में होने वाले महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर के लिए अमेरिका की टीम में शामिल किया गया है। डब्ल्यूपीएल ने बताया, ‘‘नॉट के साथ 10 लाख रुपये की आधार कीमत पर करार किया गया है।’’ डब्ल्यूपीएल का चौथा सत्र नौ जनवरी से पांच फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article