क्रिकेट

ईसीबी ने तत्काल प्रभाव से लगाया महिला क्रिकेट में ‘ट्रांसजेंडर' खिलाड़ियों पर प्रतिबंध

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से लड़कियों की क्रिकेट में ट्रांसजेन्डर महिलाओं के खेलने पर बैन लगा दिया है। जानिए क्या है वजह?

Image

महिला क्रिकेट ( साभार Surrey Cricket)

लंदन: इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ियों को महिला और लड़कियों के मैचों में प्रतिस्पर्धा करने से प्रतिबंधित कर दिया। ‘फुटबॉल एसोसिएशन’ (एफए) ने भी इसी तरह का फैसला किया है और उसके ऐसा करने के 24 घंटे से भी कम समय में ईसीबी ने यह निर्णय लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने दी महिलाओं की कानूनी परिभाषा

ईसीबी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि वह हाल में ‘सुप्रीम कोर्ट’ के फैसले के बाद अपडेट किए गए कानून के बाद ‘ट्रांसजेंडर’ खिलाड़ियों की पात्रता पर अपने नियमों में बदलाव की घोषणा कर रहा है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं की कानूनी परिभाषा में ‘ट्रांसजेंडर’ शामिल नहीं हैं।

जैविक लिंग के आधार पर तय होगी महिला

ईसीबी के बयान में कहा गया है,'तत्काल प्रभाव से केवल वो ही खिलाड़ी महिला क्रिकेट और लड़कियों के क्रिकेट मैचों में खेलने के लिए पात्र होंगे जिनका जैविक लिंग महिला है। ‘ट्रांसजेंडर’ महिलाएं और लड़कियां ओपन और मिश्रित क्रिकेट में खेलना जारी रख सकती हैं।' ईसीबी ने कहा अदालत के फैसले ने उन्हें महिला और लड़कियों के क्रिकेट के लिए नए नियम बनाने के लिए प्रेरित किया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article