क्रिकेट

टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, ऑलराउंडर हुआ बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 07:57 PM IST

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप के आगाज से पहले बड़ा झटका लगा है। धाकड़ ऑलराउंडर चोट की वजह से भारत दौरे और टी20 विश्व कप से बाहर हो गया है। उनकी चोट गंभीर है जिसकी सर्जरी करने की जरूरत है उसके बाद ही वो फुल फिटनेस हासिल कर सकेंगे।

Image

Dwaine-Pretorius

लखनऊ: दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस बायें अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण भारत के वनडे सीरीज के साथ-साथ टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए हैं। ये अफ्रीकी टीम के लिए बड़ा झटका है। पिछले साल यूएई पिछले साल टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिये संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्रिटोरियस को इंदौर में भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान चोट लगी । उन्होंने 26 रन देकर तीन विकेट लिये थे और दक्षिण अफ्रीका ने मैच 49 रन से जीता।

प्रीटोरियर की चोट की होगी सर्जरीसीएसए के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शुएब मांजरा ने कहा, 'इस तरह की चोट में सर्जरी की जरूरत है । ड्वेन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेगा।' प्रिटोरियस ने 2022 में आठ टी20 मैच खेलकर 12 विकेट लिये हैं। उनकी जगह मार्को जेनसेन को दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया है।

ऐसा रहा है अंतरराष्ट्रीय टी20 में प्रीटोरियस का प्रदर्शन

33 वर्षीय प्रिटोरियस ने अबतक करियर में 30 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले हैं। जिसकी 27 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 19.88 के औसत और 8.28 की इकोनॉमी के साथ कुल 35 विकेट चटकाए हैं। 17 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उनका स्ट्राइक रेट भी 14.4 का है। इसी दौरान उन्होंने बल्लेबाजी में 17 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 21.75 के औसत 261 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वधिक स्कोर नाबाद 77 रन रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article