क्रिकेट

DPL 2024: वेस्ट दिल्ली लायंस के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने बताया- कैसे बन सकते हैं तेज गेंदबाज

Delhi Premier League T20, Navdeep Saini Statement: दिल्ली प्रीमियर लीग का रोमांच जारी है। वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम के खिलाड़ी नवदीप सैनी का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने तेज गेंदबाज बनने की चाहत रखने वालों को विशेष सलाह दी।

Image

हार्दिक पंड्या के साथ नवदीप सैनी। (फोटो- Navdeep Saini X)

Photo : Twitter

Delhi Premier League T20, Navdeep Saini Statement: दिल्ली प्रीमियर लीग युवाओं के लिए कौशल दिखाने और आईपीएल में जगह बनाने का बड़ा मौका है, साथ ही वो अनुभवी भारतीय क्रिकेटरो के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर नए गुर भी सीख सकते हैं। इस कड़ी में वेस्ट दिल्ली लायंस के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने युवा गेंदबाजों के साथ एक खास मंत्र शेयर किया, जिससे वो अपने कौशल को और निखार सकते हैं। नवदीप सैन ने दमदार तेज गेंदबाज बनने की चाहत रखने वालों के लिए अनुशासन और लगातार अभ्यास के महत्व पर बात की।

दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी20 में खेल रही वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम में सबसे सीनियर खिलाड़ी नवदीप सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नवदीप सैनी ने वेस्ट दिल्ली लायंस से कहा, "मैंने क्रिकेट खेलना शुरू करने के बाद से ही हमेशा अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया है। तेज गेंदबाजी आसान नहीं है, इसमें महारत हासिल करने के लिए आपको दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप तेज गेंदबाज बनना चाहते हैं तो आपको अनुशासित होना चाहिए।"

दो टेस्ट, आठ वनडे और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सैनी अब दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक अपने एकमात्र मैच में जीत हासिल करने के बाद, वेस्ट दिल्ली लायंस अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लिए उत्सुक हैं। बुधवार को ये टीम पुरानी दिल्ली 6 का सामना करने के लिए तैयार हैं।

सैनी ने आगे कहा, "हमारा पहला मैच वास्तव में अच्छा रहा और सभी चीजें हमारी योजना के अनुसार हुईं। मैच के दौरान हर कोई एक-दूसरे का समर्थन कर रहा था, यह हम सभी के लिए एक साथ खेलने का पहला अवसर था और हमने अच्छा टीम वर्क दिखाया।" "एक टीम के रूप में जब आप पहला मैच जीतते हैं तो यह वास्तव में टीम को आगे बढ़ने में मदद करता है। हमने आज के खेल के लिए बहुत अच्छी तैयारी की है। हमारी प्रक्रिया वही रही है, जो हमने पहले मैच से पहले किया था। हमने आज के खेल के लिए भी वही किया है। हमारा वास्तव में अच्छा प्रदर्शन रहा है।"

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article