क्रिकेट

IPL Record: दिनेश कार्तिक ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

IPL 2024, Dinesh Karthik Record: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने गुरुवार को धर्मशाला के खिलाफ हुए मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही दिनेश कार्तिक ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने महान पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

Image

दिनेश कार्तिक (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनेश कार्तिक ने बनाया नया आईपीएल रिकॉर्ड
  • पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की उपलब्धि
  • राहुल द्रविड़ का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

IPL 2024, Dinesh Karthik Record: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच गुरुवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 रन से जीत दर्ज की और प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच के दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 92 रनों की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन आरसीबी की तरफ से एक और खिलाड़ी ने कम रन बनाकर भी खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वो हैं अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक।

दिनेश कार्तिक ने इस मुकाबले में 18 रनों की पारी खेली जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल था। कार्तिक ने अपनी इस पारी के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज करा ली है। दिनेश कार्तिक अब आरसीबी के लिए 900 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने इस मामले में आरसीबी के पूर्व दिग्गज व पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इस मामले में शीर्ष पर विराट कोहली हैं जिन्होंने आरसीबी के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि अब तक दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ थे जिनके नाम आरसीबी के लिए 898 रनों का रिकॉर्ड दर्ज था। द्रविड़ का ये रिकॉर्ड पिछले 14 सालों से बरकरार था लेकिन अब दिनेश कार्तिक उनसे आगे निकल गए हैं। कार्तिक ने बैंगलोर के लिए 57 आईपीएल मैचों में 912 रन बना लिए हैं।

पंजाब और बैंगलोर के बीच कल रात खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली के 92 रनों की शानदार पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 241 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की 55 रनों की पारी और कैमरन ग्रीन (Cameron Green) की 46 रनों की पारी का योगदान भी शामिल था। जवाब में उतरी पंजाब किंग्स की टीम 17 ओवर में सिर्फ 181 रन पर ऑल-आउट हो गई। नतीजतन अब पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article