टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आखिरी गेंद तक चला था। इस रोमांचक मुकाबले में 15 ओवर के बाद टीम इंडिया की जीत का प्रतिशत केवल 9 था, ये वो वक्त था जब 140 करोड़ भारतीय की सांसें थम गई थी। कहीं फिर वनडे वर्ल्ड कप फाइनल 2023 की तरह जीत हाथ ने छूट जाए। पूरा देश इस वक्त भारत की जीत की दुआ मांग रहा था, लेकिन टीम इंडिया का एक खिलाड़ी ऐसा भी था जो इस वक्त साउथ अफ्रीका की जीत चाह रहा था। हां सही पढ़ा आपने, भारतीय खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की जीत की दुआ मांग रहा था। लेकिन यदि आप इसके पीछे का कारण जानेंगे तो आपको उनके इस दुआं में शामिल होने से परहेज नहीं होगा।
ध्रुव जुरेल मांग रहे थे साउथ अफ्रीका की जीत
यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल वह खिलाड़ी तो जो ऐसा चाह रहे थे। बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें जुरेल इस चीज को स्वीकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह टीम इंडिया की जीत की दुआ मांग रहे थे तो साउथ अफ्रीका जीत रही थी। यही कारण है कि उन्होंने साउथ अफ्रीका की जीत की दुआ मांगना शुरू कर दिया। जुरेल की दुआएं रंग लाई और रोमांचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। जुरेल ने कहा कि इसके बाद उन्होंने इस जीत को किसी छोटे बच्चे की तरह सेलिब्रेट किया।
