क्रिकेट

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर की गुजरात पुलिस से गुजारिश, हमारे लड़के विराट के खिलाफ ना करे कोई कार्रवाई... मैसेज हुआ वायरल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 13, 2023, 12:31 AM IST

Virat Kohli Brilliant Century Against Australia: अहमदाबाद में चल रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के चौथे दिन विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। उनके शतक का जश्न मैदान से लेकर हर जगह देखने को मिल रहा है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस भी खुद को पीछे नहीं रख पाई। दिल्ली पुलिस ने विराट के शतक को लेकर रोचक ट्विटर किया। अब वह काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

विराट कोहली।

Photo : AP

Virat Kohli Brilliant Century Against Australia: अहमदाबाद में चल रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के चौथे दिन कोहली का विराट प्रदर्शन देखने को मिला। लंबे समय के इंतजार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट में भी शतक का सूखा खत्म किया। विराट का यह शतक करीब तीन साल के बाद आया है। इसलिए इसका जश्न मैदान से लेकर हर जगह देखने को मिल रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने विराट कोहली के शतक को रोचक अंदाज में सेलिब्रेट किया। अब दिल्ली पुलिस का पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली पुलिस ने क्या लिखा पोस्ट में

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद विराट कोहली को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही है। इसमें एक बधाई वाला पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। वह पोस्ट है दिल्ली पुलिस का। दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से अपने शहर के लड़के पर कार्रवाई न करने को लेकर रोचक अंदाज में पोस्ट किया। दिल्ली पुलिस ने लिखा, डियर गुजरात पुलिस, आप हमारे दिल्ली के लड़के विराट कोहली के खिलाफ मेहमानों के घायल करने के इल्जाम में कोई स्वत: कार्रवाई ना करें। शानदार मैच! रोचक पोस्ट के साथ विराट कोहली की फोटो भी शेयर की, जिस पर लिखा है बुरा न मानो कोहली है...

कोहली का जमकर चला बल्ला

अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर चला। कोहली ने 51.09 की स्ट्राइक रेट से 364 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 186 रन की शानदार पारी खेली। यह उनका टेस्ट करियर का 28वां शतक है। इसके साथ ही यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी भी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में बढ़त बना ली है। हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 571 रन पर आउट हो गए। दिन का खेल खत्म होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरुआत कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article