दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली) आईपीएल शेड्यूल 2025, टाइम टेबल, वेन्यू , फुल स्क्वाड, प्लेइंग 11 यहां से देखें: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम आईपीएल 2025(IPL 2025) में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च, 2025 को विशाखापट्टतन में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। बीसीसीआई ने रविवार 16 फरवरी, 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 18वें सीजन के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। आईपीएल-18(IPL 18) का आगाज 22 मार्च को इडेन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच भिड़ंत के साथ होगा। इसी मैदान पर आईपीएल 2025 का फाइनल भी 25 मई, 2025 को खेला जाएगा। दिल्ली की टीम 15 मई को मुंबई के खिलाफ मुंबई में अपना आखिरी मुकाबला खेलेगी। विशाखापट्टन दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा घरेलू मैदान होगा। यहीं पर चेन्नई और दिल्ली के बीच 5 अप्रैल को भिड़ंत होगी।
दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली) आईपीएल शेड्यूल 2025 यहां से देखें (Delhi Capitals (DC) TATA IPL 2025 Full Schedule in Hindi)
| क्रमांक | तारीख | दिन | बनाम | समय |
| 1 | 24 मार्च, 2025 | सोमवार | लखनऊ सुपर जायंट्स(विशाखापट्टनम) | 07:30 PM |
| 2 | 30 मार्च, 2025 | रविवार | सनराइजर्स हैदराबाद(विशाखापट्टनम) | 03:30 PM |
| 3 | 05 अप्रैल, 2025 | शनिवार | चेन्नई सुपर किंग्स (चेन्नई) | 03:30 PM |
| 4 | 10 अप्रैल, 2025 | गुरुवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (बेंगलुरू) | 07:30 PM |
| 5 | 13 अप्रैल, 2025 | रविवार | मुंबई इंडियन्स (दिल्ली) | 07:30 PM |
| 6 | 16 अप्रैल, 2025 | बुधवार | राजस्थान रॉयल्स (दिल्ली) | 07:30 PM |
| 7 | 19 अप्रैल, 2025 | शनिवार | गुजरात टाइटन्स (अहमदाबाद) | 07:30 PM |
| 8 | 22 अप्रैल, 2025 | मंगलवार | लखनऊ सुपर जायंट्स (लखनऊ) | 07:30 PM |
| 9 | 27 अप्रैल, 2025 | रविवार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (दिल्ली) | 07:30 PM |
| 10 | 29 अप्रैल, 2025 | मंगलवार | कोलकाता नाइट राइडर्स (दिल्ली) | 07:30 PM |
| 11 | 05 मई , 2025 | सोमवार | सनराइजर्स हैदराबाद (हैदराबाद) | 07:30 PM |
| 12 | 08 मई, 2025 | गुरुवार | पंजाब किंग्स (धर्मशाला) | 07:30 PM |
| 13 | 11 मई, 2025 | रविवार | गुजरात टाइटन्स (दिल्ली) | 07:30 PM |
| 14 | 15 मई, 2025 | गुरुवार | मुंबई इंडियन्स (मुंबई) | 07:30 PM |
दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली) आईपीएल 2025 फुल स्क्वाड यहां से देखें (Delhi Capitals (DC) TATA IPL 2025 Full Squad List)
पिछले सीजन कैसा रहा था दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अबतक एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024 में अंक तालिका में छठे पायदान पर रही थी। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली ने सीजन में खेले 14 मैच में से 7 में जीत दर्ज की थी जबकि 7 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था।
