क्रिकेट

WPL 2023: मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार, इस टीम ने मात देकर पॉइंट टेबल के टॉप से भी उतारा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 20, 2023, 11:06 PM IST

Delhi Capitals vs Mumbai Indians : मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया। टीम की यह लीग में लगातार दूसरी हार है। इसी हार के साथ टीम पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुच गई है।

Image

दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी। (फोटो - दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Delhi Capitals vs Mumbai Indians : विमेंस प्रीमियर में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने वाली टीम मुंबई इंडियंस का फ्लॉप शो जारी है। सोमवार को मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडिय में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज की एक न चली। दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन कर मुंबई इंडियंस के तूफानी प्रदर्शन पर ब्रेक लगा दिया। दिल्ली ने मुंबई को 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 66 गेंद शेष रहते हुए एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा कर लिया।

बड़ा स्कोर करने में फेल रही मुंबई

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन बनाए। 21 रन पर टीम के चार खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। कप्तान हरमानप्रीत कौर सहित तीन खिलाड़ियों ने 20+ का स्कोर किया। हरमनप्रीत कौर ने 23 रन बनाए, जबकि पूजा वस्त्रकार ने 26 और इस्सी वोंग ने 23 रन बनाए। दिल्ली की मारिजान काप, शिखा पांडे और जेस जोनासेन ने दो-दो विकेट लिए।

दिल्ली की टीम दिखी लय में

जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य पूरा कर लिया। दिल्ली की टीम लय में दिखी। कप्तान मेग लैनिंग और ऐलिस कैपसी ने 54 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिनाई। मेग लैनिंग ने पहले विकेट के लिए शेफाली वर्मा के साथ 27 गेंद पर 56 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद लैनिंग ने कैपसी के साथ्ज्ञ 54 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस की हेले मैथ्यूज को सिर्फ एक सफलता मिली।

एक स्थान नीचे आई मुंबई

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम को पॉइंट टेबल में भी नुकसान हुआ है। दिल्ली 10 अंक के साथ टेबल में टॉप पर पहुं गई, जबकि लंबे समय तक टॉप पर बरकरार मुंबई इंडियंस को एक स्थान नीचे आ गई। मुंबई इंडियंस भी 10 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर आ गई।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article