क्रिकेट

DC vs LSG Highlights: दिल्ली ने लखनऊ के नवाबों को अपने घर में दी पटखनी, राजस्थान ने किया क्वालीफाई

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 14, 2024, 11:45 PM IST

DC vs LSG Highlights: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हराया। टीम की यह 14 मैचों में 7वीं जीत है, जबकि लखनऊ की यह 7वीं हार है। इस जीत हार का फायदा राजस्थान को हुआ। वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर ली है।

Image

जीत की खुशी मनाते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

DC vs LSG Highlights: निकोलस पूरन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद लखपऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने घर में 19 रन से हराया। टीम की 14 मैचों में 7वीं जीत है, जबकि लखनऊ की 7वीं हार है। इसी जीत के साथ दिल्ली की टीम 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली और लखनऊ के जीत हार का फायदा राजस्थान रॉयल्स को हुआ। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। मौजूदा सीजन में राजस्थान से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने क्वालीफाई की थी।

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना पाई।

पोरेल-स्टब्स के अर्धशतकों से दिल्ली की स्थिति मजबूत

ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 57) और सलामी बल्लेबाजी अभिषेक पोरेल (58) की अर्धशतकीय पारियों के बूते दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ चार विकेट पर 208 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। स्टब्स ने 25 गेंद की नाबाद पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए। शुरुआती ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले पोरेल ने 33 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाने के अलावा दूसरे विकेट के लिए शाई होप (38) के साथ 49 गेंद में 92 रन की साझेदारी कर टीम को तेज शुरूआत दिलायी। होप ने 27 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान ऋषभ पंत बड़ी पारी नहीं खले पाए। वे 33 रन बनाकर आउट हो गए। एलएसजी के लिए रवि बिश्नोई ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। नवीन उल हक को दो जबकि अरशद खान को एक सफलता मिली लेकिन दोनों काफी महंगे साबित हुए। नवीन ने चार ओवर में 51 तो वहीं अरशन ने तीन ओवर में 45 रन लुटा।

लखनऊ की खराब प्रदर्शन

जवाब में खेलने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहला झटका पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर लगी। कप्तान केएल राहुल महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। क्विेंटन डी कॉक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 12 रन पर आउट हो गए। इसी तरह मार्कस स्टोइनिस 5 रन, आयुष बडोनी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दीपक हुड्डा खाता नहीं खोल पाए। वहीं, निकोलस पूरन ने अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक है। पूरन ने 27 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। वहीं, अरशद खान ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 58 रन की नाबाद पारी खेली। दिल्ली के इशांत शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article