क्रिकेट

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनी दुनिया की सबसे सफल गेंदबाज-टूट गया झूलन का रिकॉर्ड

दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने बेथ मूनी को अपने करियर का 356वां शिकार बनाया और विमेंस क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज बन गईं। इससे पहले उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में झूलन गोस्वामी की बराबरी की थी।

Image

दीप्ति शर्मा (साभार-X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी का विकेट लेकर इतिहास रच दिया। पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने जैसे ही मूनी को राधा य़ादव के हाथों पवेलियन भेजा, दीप्ति दुनिया की सबसे सफल गेंदबाज बन गई। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी झूलन गोस्वामी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरे लीग मुकाबले में भी झूलन की बराबरी कर ली थी, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वो विकेटलेस रही थीं। इसके साथ ही सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप-2 पर अब भारतीय खिलाड़ियों ने अपना कब्जा जमा लिया।

दीप्ति बनी सबसे सफल गेंदबाज

दीप्ति ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 356वां शिकार ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी को बनाया। दीप्ति ने ऐसे वक्त में टीम इंडिया को सबसे ज्यादा इसकी दरकार थी। दीप्ति शर्मा ने 6 टेस्ट में 22 विकेट, 124 वनडे में 166 विकेट और 149 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 168 विकेट झटके हैं। उन्होंने टेस्ट और टी20 में एक-एक फाइफर और वनडे में 4 फाइफर चटकाए हैं।

प्लेयरदेशविकेट
दीप्ति शर्मभारत356 विकेट
झूलन गोस्वामीभारत355 विकेट
एलिस पेरीऑस्ट्रेलिया336 विकेट
कैथरीन सीवर ब्रंटइंग्लैंड335 विकेट
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के सामने 171 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एलिस पेरी ने 56 और एश्ले गार्डनर ने 53 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंद में 56 जबकि जेमिमा रॉड्रिक्स और शेफाली वर्मा ने 34-34 रन की पारी खेली। इससे पहले स्मृति मंधाना 38 रन बनाकर रन आउट हुईं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article