क्रिकेट

DC vs KKR Dream11 Prediction: दिल्ली और कोलकाता का मुकाबला, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

DC vs KKR Dream11 Prediction, SDelhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Playing XI: आईपीएल में आज कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

Image

दिल्ली और कोलकाता ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

DC vs KKR Dream11 Prediction, SDelhi Capitals vs Kolkata Knight Riders Playing XI: आईपीएल 2025 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला दिल्ली अपने होमग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी जो इस सीजन इस मैदान पर उनका चौथा मुकाबला है। अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में दो में दिल्ली को हार मिली है जबकि एक मुकाबला उसने जीता था। राजस्थान के खिलाफ सुपर ओवर में उसे जीत मिली थी। प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है और वह प्लेऑफ की रेस में अपनी जगह पक्की करने के लिए जूझ रही है। दूसरी तरफ कोलकाता नाईट राइडर्स को बारिश से बाधित पिछले मैच से भारी नुकसान हुआ है। केकेआर के पास अब भी प्लेऑफ में जाने का मौका है, लेकिन उसके लिए उसे बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे।

दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल किसी वरदान की तरह सामने आए हैं। राहुल इस टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। राहुल ने अब तक 8 मैच में 60 की बेहतरीन औसत से 364 रन बनाए हैं। दिल्ली इस सीजन अगर अच्छा कर पा रही है तो उसके पीछे राहुल सबसे बड़े कारण रहे हैं। राहुल के अलावा अभिषेक पोरेल 253 और मिडिल ऑर्डर में ट्रिस्टन स्टब्स 217 रन बना चुके हैं। इन तीनों के अलावा कप्तान अक्षर पटेल भी 189 रन बना चुके हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क इस टीम की जान हैं। कुलदीप 12 तो मिचेल स्टार्क 11 विकेट चटका चुके हैं। मुकेश कुमार 9 और विप्रज निगम 7 विकेट लेकर क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। केकेआर के बल्लेबाजों को इन गेंदबाजों के खिलाफ खास रणनीति के साथ उतरना होगा।

कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Kolkata Knight Riders)

कोलकाता के लिए यह सीजन भूलने वाला रहा है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के अलावा कोई भी बल्लेबाज इस बार अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। रहाणे 271 जबकि रघुवंशी 197 रन बना चुके हैं। इन दोनों के अलावा टीम मिडिल ऑर्डर में संघर्ष कर रही है। क्विंटन डीकॉक और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो 3 गेंदबाज 11-11 विकेट चटका चुके हैं। हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा इस टीम के टॉप थ्री गेंदबाज हैं। कभी इस टीम के सबसे बड़े मैच विनर रहे सुनील नरेन और आंद्रे रसेल इस सीजन पूरी तरह से फेल रहे हैं। नरेन और रसेल 7-7 विकेट ही चटका पाए हैं।

दिल्ली और कोलकाता की ड्रीम इलेवन टीम (DC vs KKR Dream 11 Team)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर केएल राहुल, अभिषेक पोरेल
बैटर अजिंक्य रहाणे, ट्रिस्टन स्टब्स, अंगकृष रघुवंशी
ऑलराउंडर सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, अक्षर पटेल
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
कप्तान केएल राहुल
उप-कप्तान अक्षर पटेल

दिल्ली और कोलकाता की ड्रीम इलेवन टीम (DC vs KKR Dream 11 Team-2)

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर केएल राहुल, क्विंटन डीकॉक, अभिषेक पोरेल
बैटर अजिंक्य रहाणे, फाफ डुप्लेसी, करुण नायर
ऑलराउंडर सुनील नरेन, अक्षर पटेल
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, हर्षित राणा
कप्तान अजिंक्य रहाणे
उप-कप्तान फाफ डुप्लेसी

दिल्ली और कोलकाता की ड्रीम इलेवन टीम (DC vs KKR Dream 11 Team-3

रोल खिलाड़ी
विकेटकीपर केएल राहुल, अभिषेक पोरेल
बैटर अजिंक्य रहाणे, ट्रिस्टन स्टब्स
ऑलराउंडर सुनील नरेन, अक्षर पटेल, आंद्रे रसेल
गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कुलदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा
कप्तान मिचेल स्टार्क
उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे

दिल्ली और कोलकाता की टीम

दिल्ली कैपिटल्स:

अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेा राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिज्वी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जाधव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।

कोलकाता नाइट राइडर्स:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसोदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोईन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकारिया।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!