क्रिकेट

DC vs CSK Flashback: 11 साल बाद चेपॉक में जीता था चेन्नई, दिल्ली के पास बदला लेने का मौका

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 20, 2023, 09:57 AM IST

DC vs CSK Flashback: आईपीएल के 67वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है जबकि चेन्नई के पास प्लेऑफ का टिकट पक्का करने का सुनहरा मौका है। पिछली बार जब दोनों टीम भिड़ी थी तो सीएसके को जीत मिली थी।

Image

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई और दिल्ली का मुकाबला
  • चेन्नई प्लेऑफ का टिकट पक्का करने उतरेगा
  • दिल्ली के पास पिछली हाल का बदला लेना का मौका

आईपीएल के 67वें मुकाबले में दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स अपने आखिरी लीग मुकाबला खेलने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स पहले ही बाहर हो चुकी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने से एक जीत दूर है। चेन्नई को पिछले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के हाथो हार मिली थी। फिलहाल टीम 15 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर है।

दिल्ली के खिलाफ जब चेन्नई उतरेगी तो उसके पास प्लेऑफ में अपनी जगह पक्का करने का सुनहरा अवसर होगा। इस सीजन में पहली बार जब दोनों टीम भिड़ी थी तो चेन्नई ने चेपॉक में 11 साल का सूखा दूर किया था और जीत दर्ज की थी।

11 साल दिल्ली के खिलाफ जीता था चेन्नई

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे के 25 और रुतुराज गायकवाड़ के 24 रन की पारी के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से मिचेल मार्श ने 3 अक्षर पटेल ने 2 विकेट झटके थे।

140 रन ही बना पाई थी दिल्ली

168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम, चेन्नई के गेंदबाजों के सामने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 140 रन ही बना सकी थी। चेन्नई की तरफ से महेश पाथिराना ने 3 और दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके थे। दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक 35 रन की पारी राइली रुसो ने खेली थी। रुसो के अलावा मनीष पांडे ने 27 रन की पारी खेली थी। इस मैच में जहां दिल्ली के पास अपनी पिछली हार का बदला लेने का मौका है वहीं चेन्नई के पास प्लेऑफ में जगह बनाने के साथ-साथ टॉप 2 में खत्म करने का अवसर है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article