क्रिकेट

AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर ने खुद बताया कौन करेगा ऑस्ट्रेलिया में उनको रिप्लेस

David Warner names his replacement: ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर खिलाड़ी डेविड वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद टेस्ट से रिटायर होने वाले हैं। ऐेसे में उन्होंने अपने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

Image

डेविड वॉर्नर (फोटो- AP)

David Warner names his replacement: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के मेलबर्न में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। ये श्रृंखला दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के लिए बेहद ही खास है। ये उनके टेस्ट करियर की आखिरी सीरीज है। वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम के अभिन्न अंग रहे हैं। वे लंबे समय से ओपनिंग कर रहे हैं। ऐसे में उनके जाने के बाद ये स्लॉट खाली रह जाएगा।

डेविड वॉर्नर के जाने के बाद उनकी जगह कौन लेगा इसे लेकर लगातार चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस रेस में मार्कस हैरिस, कैमरून बैनक्रॉफ्ट और मैट रेनशॉ जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। इसी बीच वॉर्नर ने खुद ही अपने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के नंबर एक सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी जगह लेने के लिए मार्कस हैरिस का समर्थन किया है। वार्नर जनवरी में एससीजी में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

वॉर्नर ने इसीलिए किए हैरिस का समर्थन

पहले दिन के खेल के बाद जब वार्नर से पूछा गया कि उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा तो उन्होंने कहा कि "यह कठिन है,यह स्पष्ट रूप से चयनकर्ताओं पर निर्भर है, लेकिन मेरी स्थिति से, यह वही है जिसने अपनी स्कील्स पर फोकस किया है और लंबे समय से बैकग्राउंड में है।

डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग स्लॉट में अपने रिप्लेसमेंट के रूप में प्रतिभाशाली बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्कस हैरिस को चुना है। उन्होंने कहा है कि “मुझे लगता है कि हैरी वह व्यक्ति है जिसे यह मौका मिलने वाला है। उन्होंने दूसरे दिन (पाकिस्तान के खिलाफ एक टूर मैच में) शतक जमाया। वह कुछ अन्य खेलों में चूक गया, लेकिन वह हमेशा लाइन में थे।'

हैरिस बिल्कुल मेरे जैसे हैं- डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर ने आगे कहा कि “तो अगर चयनकर्ता हैरिस पर अपना विश्वास दिखाते हैं, तो मुझे यकीन है कि वह बाहर आएंगे और उसी तरह खेलेंगे जैसे वह खेलते हैं। वह मुझसे बहुत अलग नहीं है। वह अपने शॉट्स अच्छे से खेलता है। मुझे लगता है कि वह अच्छी तरह से फिट होंगे।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article