नई दिल्ली: विराट कोहली और बाबर आजम मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हैं। दोनों खिलाड़ियों के खेल में कई तरह की समानताएं हैं। ऐसे में शनिवार को दोनों के बचपन की तस्वीरों में भी लोगों ने समानता ढूंढ ली। उसके बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गई।
बचपन की तस्वीर में नजर आ रहे हैं एक जैसे, लोगों ने बताया जुड़वा
विराट कोहली और बाबर आजम बचपन की तस्वीरों में चेक की एक जैसी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों की शर्ट का रंग भी भूरा है। यहां तक कि उनका हेयर स्टाइल भी एक जैसा है। इस देखकर सोशल मीडिया में प्रशंसकों ने दोनों को जुड़वा भाई करार दे दिया।भारत पाकिस्तान बटवारे से भी प्रशंसकों ने जोड़ा कनेक्शन
एक फैन ने तो दोनों के बीच के रिश्ते को भारत पाकिस्तान बंटवारे से जोड़ते हुए लिखा कि दोनों बिछड़े हुए चचेरे भाई हैं। दोनों के परदादा 1947 के बटवारे में अलग हो गए थे। एक शख्स ने लिखा कि ये नब्बे के दशक के बच्चे हैं और ये फैशन भी उसी दौर का है। जो टिकटॉक जनरेशन की तरह हर दिन नहीं बदलता। सालों फैशन एक जैसा रहता था, वो स्वर्णिम दौर था।
