How To Buy CSK vs RCB Tickets, IPL 2025 Tickets Price: आने वाले शुक्रवार यानी 28 मार्च 2025 को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण का एक और महामुकाबला खेला जाना है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर होगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से। इस मैच के जरिए एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो सबसे बड़े चेहरे एम एस धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli)। दोनों टीमें मौजूदा सीजन में अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी हैं और अब इस बड़े मैच की चुनौती पार करना दोनों ही टीमों के लिए आसान नहीं होगा। ये मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीतकर विजयी आगाज किया था। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पहले मैच में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत की थी। अब चेन्नई और बेंगलुरू की टीमों की भिड़ंत होने वाली है और फैंस इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस मैच के टिकटों को लेकर फैंस के बीच रेस लगातार जारी है और हर फैन किसी भी तरह इस मैच का साक्षी बनना चाहता है। तो आइए आपको बताते हैं कि इस मैच की टिकट बुकिंग आप कैसे और कहां-कहां कर सकते हैं, साथ ही बताएंगे टिकटों की कीमत।
किस दिन और कितने बजे से बिकना शुरू होंगे चेन्नई-बेंगलुरू मैच के टिकट? (CSK vs RCB IPL 2025 Match Tickets Booking Date And Time)
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने शुक्रवार (28 मार्च 2025) को होने वाले आईपीएल मुकाबले की टिकट बुकिंग 25 मार्च (मंगलवार) को सुबह 10:15 बजे से शुरू हो जाएगी।
ऑनलाइन कहां खरीदें चेन्नई और बेंगलुरू मैच के आईपीएल टिकट? (Where to buy CSK vs RCB IPL Match Tickets Online)
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने वाले बड़े मैच की टिकट बुकिंग आप ऑनलाइन चेन्नई सुपर किंग्स की आधिकारिक वेबसाइट Chennaisuperkings.com से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप डिस्ट्रिक्ट ऐप (District.in) से भी टिकट खरीद सकते हैं।
चेन्नई बनाम बेंगलुरू मैच के टिकटों की कीमत कितनी है? (What Is The Price Of CSK vs RCB IPL 2025 Match Tickets)
1700 रुपये: स्टैंड- सी/डी/ई लोअर
2500 रुपये: स्टैंड- आई/जे/के अपर
3500 रुपये: स्टैंड- सी/डी/ई अपर
4000 रुपये: स्टैंड- आई/जे/के लोअर
7500 रुपये: केएमके टेरेस
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2025 टीमें (CSK and RCB IPL 2025 Squads)
चेन्नई टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष और श्रेयस गोपाल।
बेंगलुरू टीमः रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल और देवदत्त पडिक्कल।
