क्रिकेट

CSK vs MI

CSK vs MI Match Toss Update: आईपीएल का तीसरा मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में खेला जा रहा है जहां टॉस चेन्नई ने जीता। इस मुकाबले में दो सबसे सफल टीम एक दूसरे से भिड़ेगी। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। दोनों टीमों की नजर इस बार छठे ट्रॉफी पर होगी।

Image

मुंबई और चेन्नई का टॉस कौन जीता (साभार-TNN)

CSK vs MI Match Toss Update: आईपीएल के चौथे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा, जहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में दोनों टीमों के स्पिन गेंदबाजों पर खास नजर होगी। चेन्नई में रविचंद्रन अश्विन और नूर अहमद जैसे गेंदबाज हैं तो मुंबई के पास मुजीब उर्र रहमान और कर्ण शर्मा हैं। चेन्नई के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

कैसा है आईपीएल में चेपॉक का रिकॉर्ड

चेपॉक में आईपीएल के अब तक 86 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 49 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 37 मुकाबले चेज करने वाली टीम जीती है। विन पर्सेंटेज की बात करें तो बैटिंग करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 57 और चेज करने वाली टीम का विन पर्सेंटेज 43 है। यहां 45 मुकाबले टॉस जीतने वाली टीम जीती है जबकि 41 मैच में टॉस हारने वाली टीम को जीत मिली है।

सीएसके बनाम एमआई टॉस का समय (CSK vs MI Toss Time)

सीएसके बनाम एमआई के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

सीएसके बनाम एमआई टॉस की जगह (CSK vs MI Toss Venue)

सीएसके बनाम एमआई के बीच आज का मुकाबला चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

सीएसके बनाम एमआई आज का टॉस किसने जीता (CSK vs MI Toss Win Today)

सीएसके बनाम एमआई के बीच आज का मैच के टॉस चेन्नई ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, वंश बेदी (विकेटकीपर), सी आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, विजय शंकर, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, दीपक हुडा, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मथीशा पथिराना।

मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, रॉबिन मिंज, रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article