क्रिकेट

CSK vs MI Flashback: 30 ओवर में खत्म हो गया था मैच, 100 रन भी नहीं बना पाई थी चेन्नई सुपर किंग्स

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 6, 2023, 10:55 AM IST

CSK vs MI Flashback: आईपीएल के 49वें मैच में इस लीग की दो सबसे सफल टीम एक दूसरे के आममे-सामने होगी। जब दो बड़ी टीम खेलती है तो फैंस के लिए यह मौका किसी उत्सव से कम नहीं होता है। एक बार फिर दोनों टीम के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस

Photo : Twitter

CSK vs MI Flashback: आईपीएल के 49वें मुकाबले में एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से होगी। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो जहां चेन्नई सुपर किंग्स की 10 मैच में से 5 मुकाबला जीत कर तीसरे नंबर पर है वहीं मुंबई इंडियंस 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है। दोनों टीम की राइवलरी बेहद पुरानी है।

यही कारण है कि जब भी दोनों टीम आपस में भिड़ती है तो फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर होता है। चेन्नई के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि उसे आखिरी जीत कोलकाता के खिलाफ मिली थी। उसके बाद उसे पंजाब और राजस्थान के खिलाफ हार मिली तो लखनऊ के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

वहीं मुंबई की टीम ने लगातार दो मुकाबले जीते हैं और वो भी 200 से ज्यादा के स्कोर को चेज करते हुए। तिलक वर्मा, टिम डेविड, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव गजब के फ़ॉर्म में हैं। रोहित शर्मा की कंसिसटेंसी जरूर टीम के लिए चिंता की बात है। पिछले सीजन में जब दोनों टीम भिड़ी थी तो मुंबई इंडियंस ने एक तरफा तरीके से 5 विकेट से मैच अपने नाम किया था।

100 रन भी नहीं बना पाई थी चेन्नई

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई के गेंदबाजों के सामने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 16 ओवर में केवल 97 रन बनाकर ऑलऑउट हो गई थी। मुंबई की तरफ से डेनियल सैम्स ने 3, रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय ने 2-2 विकेट चटकाए थे। चेन्नई की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी ने 33 गेंद पर सर्वाधिक 36 रन की पारी खेली थी।

5 विकेट से जीती थी मुंबई इंडियंस

98 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और केवल 6 रन के स्कोर पर उसे पहला झटका लगा, लेकिन तिलक वर्मा के 34 और टिम डेविड के नाबाद 16 रन की पारी की बदौलत मुंबई ने 14.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया था।

इस सीजन परिस्थिति अलग है और मुंबई की टीम पिछले दो मैच से शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है, लेकिन चेन्नई को उसके घर में हराना रोहित की टीम के लिए आसान नहीं होगा और यदि वह ऐसा करना चाहती है तो उसे अपना बेस्ट देना होगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article