क्रिकेट

IPL 2026,चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फुल शेड्यूल: एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का ऐसा है शेड्यूल, इस टीम के खिलाफ खेलेगी पहला मैच

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान बुधवार 11 मार्च, 2026 को कर दिया है। जानिए चेन्नई सुपर किंग्स किस टीम के खिलाफ करेगी अपने अभियान की शुरुआत? ऐसा है सीएसके का पूरा शेड्यूल?

Image

सीएसके आईपीएल 2026 फुल शेड्यूल (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Chennai Super kings Full Schedule, Match List IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के पहले चरण के 20 मैचों के कार्यक्रम का आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने बुधवार को अपने कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान का आगाज रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद धोनी के धुरंधर 3 अप्रैल को चेन्नई में पंजाब किंग्स से और 5 अप्रैल को बेंगलुरू में आरसीबी से, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से दिल्ली में भिड़ेंगे। ऐसा है चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 के पहले चरण के मैचों का शेड्यूल?

चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल ( Chennai Super Kings Full Schedule)

क्रमांकमैच तारीखवेन्यूसमय
1चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स30 मार्च,2026गुवाहाटी07:00 PM
2'चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स3 अप्रैल,2026चेन्नई07:00 PM
3चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू5 अप्रैल,2026बेंगलुरू07:00 PM
4चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स11 अप्रैल,2026चेन्नई07:00 PM
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
विधानसभा चुनाव की वजह से नहीं जारी हुआ है पूरा कार्यक्रम

आईपीएल 2026 का आयोजन दो चरण में होगा। आईपीएल 2026 के लिए गवर्निंग काउंसिल ने फिलहाल केवल 20 मैच के कार्यक्रम का ऐलान किया है। सभी टीम इस दौरान 4-4 मैच खेलेंगी। असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की वजह से ऐसा हुआ है। ऐसे में केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा चुनावी तारीखों की घोषणा के ऐलान किए जाने तक बाकी बचे मैचों के कार्यक्रम का ऐलान फिलहाल संभव नहीं है। टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू में होगा।

आईपीएल 2026 के लिए ऐसी है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, शिवम दुबे, नूर अहमद, राहुल चाहर, ख़लील अहमद, एमएस धोनी, अंशुल कम्‍बोज, गुरजपनीत सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, नेथन एलिस, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्‍यू शॉर्ट, जेमी ओवर्टन, सरफ़राज़ ख़ान, ज़ैकरी फ़ॉक्स, अमन ख़ान, श्रेयस गोपाल, आयुष म्हात्रे, रामकृष्ण घोष, उर्विल पटेल, मुकेश चौधरी

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article