क्रिकेट

आपकी मर्जीः क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच IPL में जाने का फैसला अपने खिलाड़ियों पर छोड़ा

Cricket Australia On Aussies Return To IPL 2025: विदेशी खिलाड़ी जो आईपीएल स्थगित होने के बाद स्वदेश लौट गए हैं उनकी वापसी होगी या नहीं, अभी ये साफ नहीं है। इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम के व्यस्त कार्यक्रम के बीच आईपीएल के लिए लौटने का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया है।

Image

पैट कमिंस (BCCI)

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लौटने के खिलाड़ियों के ‘व्यक्तिगत फैसले’ का सम्मान करेगा हालांकि आईपीएल की बहाली की तारीखें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियों से टकरा रही है।

बीसीसीआई ने सोमवार को फैसला किया कि आईपीएल का यह सत्र 17 मई से छह स्थानों पर बहाल होगा जबकि फाइनल तीन जून को खेला जायेगा। इससे आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेटरों के सामने दुविधा पैदा हो गई है क्योंकि 11 जून से दोनों टीमों के बीच लॉडर्स पर डब्ल्यूटीसी फाइनल होना है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा ,‘‘ आईपीएल के शनिवार से फिर शुरू होने के ऐलान के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने तय किया है कि इसके लिये भारत लौटने या नहीं लौटने के खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फैसले का वह सम्मान करेगा ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘हम सुरक्षा इंतजामात को लेकर बीसीसीआई और आस्ट्रेलियाई सरकार के संपर्क में हैं ।’’ भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण आईपीएल शुक्रवार को स्थगित हो गया था। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब यह टूर्नामेंट टूर्नामेंट अब लंदन में डब्ल्यूटीसी फाइनल से आठ दिन पहले खत्म होगा जिसमें आस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article