क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे कार्यक्रम में चैंपियंस ट्रॉफी के मद्देनजर हुआ बड़ा बदलाव

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मद्देनजर श्रीलंका दौरे के अपने कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। दौरे में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक अतिरिक्त मैच खेलेगी।

Image

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

Photo : AP

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के परामर्श से उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के कार्यक्रम में एक अतिरिक्त वनडे जोड़ा है, जो 29 जनवरी को गॉल में दो टेस्ट मैचों के पहले मैच के साथ शुरू होगी। दौरे का मूल कार्यक्रम दो टेस्ट मैचों के साथ सिर्फ एक वनडे का था, जो चल रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने जून में लॉर्ड्स में खेले जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

दौरे पर एक अतिरिक्त वनडे खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

अब, एसएलसी ने एक बयान में कहा कि उसने अपने कार्यक्रम में संशोधन किया है, जिसके तहत अब दोनों टीमें दो टेस्ट और इतने ही वनडे मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में प्री-टूर कैंप के बाद 24 जनवरी को देश में पहुंचेगा। गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 29 जनवरी से 2 फरवरी और 6-10 फरवरी तक दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि श्रीलंका 12 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला वनडे खेलेगा, जबकि नया 50 ओवर का मैच 14 फरवरी को उसी मैदान पर खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखकर किया बदलाव

शेड्यूल में जोड़ा गया अतिरिक्त वनडे ऑस्ट्रेलिया के लिए 19 फरवरी से शुरू होने वाली 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कुछ महत्वपूर्ण तैयारी करने के लिहाज से बहुत अच्छा है। ऑस्ट्रेलिया ने 2006 और 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इस बीच, श्रीलंका भारत में 2023 पुरुष वनडे विश्व कप में क्वालीफिकेशन मानदंडों से चूकने के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं है।

श्रीलंका दौरे पर स्मिथ संभालेंगे टीम की कमान

ऑस्ट्रेलिया ने नैथन मैकस्वीनी और कूपर कोनोली को अपनी टेस्ट टीम में शामिल किया है, जिसकी कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे, क्योंकि पैट कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म और टखने में दर्द की समस्या के कारण उपलब्ध नहीं हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article