क्रिकेट

Trinbago Knight Riders vs Saint Lucia Kings Live Telecast: जानिए कब और कहां खेला जाएगा ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच मुकाबला

Trinbago Knight Riders vs Saint Lucia Kings Match Live Streaming Online: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) के 26वें मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का सामना सेंट लूसिया किंग्स से होगा। सेंट लूसिया किंग्स की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम चौथे नंबर पर है। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो- Trinbago Knight Riders X)

Photo : Twitter

Trinbago Knight Riders vs Saint Lucia Kings Match Live Streaming Online: कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) का रोमांचक जारी है। टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सेंट लूसिया किंग्स की टीम जीत का चौका लगा चुकी है। अब टीम की नजर लगातार पांचवीं जीत पर है। वहीं, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की बात करें तो टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर यहां पहुंची है। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम को अभी तक खेले गए मुकाबले में 7 मैचों में से 5 मुकाबले में जीत और दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। वहीं, सेंट लूसिया किंग्स की टीम को कुल 8 मैचों में से 6 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स मुकाबला कब से खेला जाएगा (Trinbago Knight Riders vs Saint Lucia Kings Match Date)

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स मुकाबला मंगलवार (24 सितंबर 2024) से खेला जाएगा।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Trinbago Knight Riders vs Saint Lucia Kings Match Venue)

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Trinbago Knight Riders vs Saint Lucia Kings Match Time)

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स मुकाबले टीवी पर कहां देख सकते हैं (Trinbago Knight Riders vs Saint Lucia Kings Match On Tv)

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Trinbago Knight Riders vs Saint Lucia Kings Match Live Streaming)

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया किंग्स मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article