क्रिकेट

WTC Final: चोटों के सिससिले के बीच टीम इंडिया के लिए आई अच्छी खबर, पुजारा ने जड़ा ससेक्स के लिए तीसरा शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 5, 2023, 10:45 PM IST

भारतीय टेस्ट टीम के मध्यक्रम क्रम की रीढ़ माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले बल्ला जमकर रन उगल रहा है। उन्होंने सीजन के चौथे मैच में तीसरा शतक जड़ दिया।

Image

चेतेश्वर पुजारा (साभार Sussex Live Streaming)

Cheteshwar Pujara Century: आईपीएल की चकाचौंध से दूर भारतीय टेस्ट टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट में ससेक्स की कप्तानी करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले पुजारा का शानदार फॉर्म जारी है और उन्होंने सीजन का तीसरा शतक जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। भारत के धाकड़ खिलाड़ियों के फाइनल से पहले चोटिल होकर बाहर होने के सिलसिले के बीच यह एक राहत और खुशी की खबर है।

वॉरशिस्टरशर के खिलाफ खेली 136 रन की पारी

काउंटी चैंपियनशिप के ससेक्स और वॉरशिस्टरशर के बीच खेले गए डिवीजन टू के मुकाबले के दूसरे दिन पुजारा ने 264 रन के स्कोर के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। उन्होंने 136 (189) रन की कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। पुजारा ने अपनी पारी में 19 चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं उनके साथ टीम में खेल रहे स्टीव स्मिथ ने 30 रन बनाए।

जड़ा काउंटी सीजन में तीसरा शतक

ये पुजारा की ससेक्स की ओर से खेलते हुए चार मैच की छठी पारी में चौथा शतक है। उन्होंने डरहम के खिलाफ 115 रन की पारी के साथ सीजन की शुरुआत की थी। उसके बाद यॉर्कशर के खिलाफ उनका बल्ले खामोश रहा लेकिन इसके बाद ग्लोस्टर के खिलाफ उन्होंने 151 रन की पारी खेल दी और अब उनके निशाने पर वॉरशिस्टरशर की टीम आ गई है। पुजारा मौजूदा सीजन में काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के लिए 4 मैच की 6 पारियों में 78.33 के औसत से 470 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 151 रन रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article