क्रिकेट

CSK ने साझा किया एमएस धोनी का फिल्म'GOAT' की थीम वाला शानदार VIDEO, आपने देखा

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार विजय सेतुपति की नई फिल्म GOAT का ट्रेलर धमाल मचा रहा है। इसी थीम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी का एक शानदार वीडियो जारी किया है जो तेजी से फैन्स के बीच वायरल हो गया है।

Image

एमएस धोनी (साभार चेन्नई सुपर किंग्स)

KEY HIGHLIGHTS
  • सीएसके ने जारी किय थाला का शानदार वीडियो
  • वीडियो में डैशिंग नजर आ रहे हैं एमएस धोनी
  • विजय सेतुपति की फिल्म GOAT की है वीडियो थीम

चेन्नई: एमएस धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे 4 साल हो चुके हैं। वो आईपीएल में लगातार सक्रिय हैं लेकिन और उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। हर बार धोनी का आईपीएल में आखिरी सीजन होने की खबरें फैलती हैं और उन्हें विदाई देने के नाम पूरा स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहनकर पीले रंग के सागर में तब्दील हो जाता है।

विजय सेतुपति की फिल्म GOAT का ट्रेलर मचा रहा है धमाल

उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक (Greatest of All Time) GOAT माना जाता है। हाल ही में इसी टाइटल का साउथ इंडियन सुपर स्टार विजय की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो कि धमाल मचा रहा है। इस फिल्म के ऑफीशियल ट्रेलर को यूट्यूब पर एक दिन में साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज और 1.2 करोड़ से ज्यादा लाइक मिले हैं। फिल्म में धोनी के संन्यास वाला डेफिनेटली नॉट' बयान वाली टीशर्ट पहने भी नजर आते हैं। चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम और चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स की झलक भी ट्रेलर में नजर आती है।

GOAT थीम वाला थाला का वीडियो

ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने GOAT फिल्म के ट्रेलर की थीम वाला धोनी का एक शानदार वीडियो जारी किया है जिसमें धोनी एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने ही अंदाज में अभ्यास करते और अपनी रेसिंग बाइक चलाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में फिल्म का एक मशहूर डॉयलाग 'A LION is Always a LION'(शेर हमेशा शेर रहता है) भी धोनी के विजुअल्स के साथ बैकग्राउंड में सुनाई देता है। तेजी से थाला का ये वीडियो सीएसके और धोनी के फैन्स के बीच वायरल हो गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article