क्रिकेट

CSK vs GT : अहमदाबाद में सिर्फ दो मैच खेले हैं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी, कुछ ऐसा रहा था उनका हाल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 31, 2023, 01:00 PM IST

MS Dhoni played only two matches in Ahmedabad : 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी इस मैदान से ज्यादा वाकिफ नहीं हैं। आइए जानते हैं अहमदाबाद में धोनी का कैसा रहा था प्रदर्शन।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

MS Dhoni played only two matches in Ahmedabad : छोटे फॉर्मेट का रोमांच एक बार फिर शुरू होने वाला है। आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च यानी शुक्रवार से होने वाला है। ओपनिंग मैच में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस आपस में भिड़ने उतरेगी। यह मुकाबला अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सिर्फ दो मैच खेलने उतरी है। हालांकि, दोनों ही मैच में धोनी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

6 साल पहले खेला गया था मैच

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम छह साल बाद फिर अहमदाबाद के स्टेडियम में मुकाबले के लिए उतरेगी। टीम इससे पहले अहमदाबाद में सिर्फ दो मुकाबले खेलने उतरी है। चेन्नई ने अहमदाबाद में पहला मुकाबला 28 मार्च 2010 को खेला था। इसमें टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इसी तरह दूसरा मुकाबला 19 अप्रैल 2015 को खेला गया था। इस मुकाबले में भी राजस्थान के खिलाफ टीम को हार झेलनी पड़ी थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी तक कुल 18 मुकाबले खेले गए हैं।

धोनी नहीं कर पाए खास प्रदर्शन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई धोनी की कप्तानी में उतर चुकी है। लेकिन इस मुकाबले में धोनी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 2010 में राजस्थान के खिलाफ 110.53 की स्ट्राइक रेट से 19 गेंद पर दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए थे और इसके बाद वे रन आउट हो गए थे। वहीं, दूसरे मुकाबले में धोनी ने 83.78 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंद पर 4 चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए थे। इस मुकाबले में ड्वेन ब्रावो ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 36 गेंद पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 62 रन बनाए थे।

इनके नाम सबसे बड़ा स्कोर

अहमदाबाद में सबसे बड़ा स्कोर पिछले सीजन में बना था। राजस्थान रॉयल के जोस बटलर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 176.67 की स्ट्राइक रेट से 60 गेंद पर 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार का बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 8 मई 2014 को उन्होंने राजस्थान रॉयल के खिलाफ महज 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article