क्रिकेट

Champions Trophy 2025, AUS vs ENG: हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले पाकिस्तान में हुई भारी चूक

Champions Trophy 2025, AUS vs ENG: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बीच, मेजबान पाकिस्तान से हाई वोल्टेल मुकाबले से एक दिन पहले शनिवार को भारी चूक हो गई।

Image

राष्ट्रगान के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी। (फोटो- AP)

Photo : AP

Champions Trophy 2025, AUS vs ENG: शनिवार को गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच से पहले एक बड़ी चूक हुई, जिसमें ‘एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर’ (ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान) की जगह भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ बजाया गया।

जैसा कि आईसीसी आयोजनों में होता रहा है, हर मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के राष्ट्रगान बजाए जाते हैं। इंग्लैंड के राष्ट्रगान ‘गॉड सेव द किंग’ के बजने के बाद, ‘एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर’ बजाया जाना था।

लेकिन, मैच स्थल पर मौजूद सभी लोगों को आश्चर्य हुआ, जब दो सेकंड के लिए भारतीय राष्ट्रगान बज गया। इस गलती को तुरंत सुधारा गया और ‘एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर’ बजाया गया। सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जो इस बड़ी गलती पर खुद को हंसने से नहीं रोक पाए।

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच से पहले राष्ट्रगान की गलती कुछ ऐसी है, जिसके बारे में मेजबान संस्था पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को समय आने पर स्पष्टीकरण देना होगा, साथ ही संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी करनी होगी।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आठ टीमों के टूर्नामेंट के अपने पहले ग्रुप बी मैच में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमें उपमहाद्वीप में वनडे सीरीज में हार के बाद शनिवार के मैच में उतरी थीं। इंग्लैंड को भारत में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने कोलंबो में अपने दोनों वनडे मैच श्रीलंका से गंवा दिए, जो मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों को चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने ग्रुप बी मैचों में कम से कम दो जीत की जरूरत है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान भी शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार वनडे मैच पिछले साल इंग्लैंड में खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से सीरीज जीती थी।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article