Champions Trophy 2025, AFG vs SA ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Afghanistan vs South Africa Match Playing X1: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट में तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों का यह चैम्पियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है और दोनों ही कप्तान नई रणनीति के साथ उतरेंगे। हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी में अफगानिस्तान और टेंबा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम उतरेगी।
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (AFG vs SA ODI Head To Head)
आंकड़ों के हिसाब से वनडे फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच 2019 से अभी तक कुल 5 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका की टीम को 3 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि अफगानिस्तान की टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका की टीम को न्यूट्रल वेन्यू पर तीन मुकाबले में और अफगानिस्तान को न्यूट्रल वेन्यू पर दो मुकाबलों में जीत मिली है।
AFG vs SA ODI Match, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका
दिनांक: 21 फरवरी 2025
समय: 2:30 PM
मैदान: नेशनल स्टेडियम, कराची
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Afghanistan vs South Africa ODI Match On Tv)
- मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Afghanistan vs South Africa ODI Match Live Streaming)
- लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jiohotstar) एप पर देख सकते हैं।
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी (AFG vs SA ODI Match Dream11 Team-1)
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, रहमानुल्लाह गुरबाज, रियान रिकेल्टन।
बल्लेबाज: डेविड मिलर, रासी वान डेर डुरेन, हशमतुल्लाह शाहिदी।
ऑलराउंडर: एडेन मार्करम, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन।
गेंदबाज: कागिसो रबाडा, राशिद खान।
अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका कप्तान और उप कप्तान (AFG vs SA ODI Match Captain and Vice Captain)
कप्तान: हेनरिक क्लासेन।
उप-कप्तान: रियान रिकेल्टन।
अफगानिस्तान का स्क्वॉड (Afghanistan Squad)
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह (उप-कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फरीह अहमद, फजलहक फारूकी, नांगेयालिया खारोटे, नवीद जादरान, नूर अहमद।
दक्षिण अफ्रीका का स्कॉड (South Africa Squad)
टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी नगिडी, कगिसो रबाडा, रियान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वान डेर डुरेन, कॉर्बिन बॉश।
(*Disclaimer: अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)
