क्रिकेट

वडोदरा में जीत के बाद टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुआ एक और खिलाड़ी

IND vs NZ 1st ODI: वडोदरा में भारतीय टीम ने भले ही पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया दिया हो, लेकिन फैंस के लिए एक बुरी खबर आई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित हुई भारतीय टीम का एक अहम खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं। यह तीसरा खिलाड़ी है जो चोटिल हुआ है। इससे पहले तिलक वर्मा और ऋषभ पंत चोटिल हो चुके हैं।

Washington Sundar

वॉाशिंगट सुंदर को लगी चोट। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Washington Sundar Injury: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले चोट की दलदल में फंसती नजर आ रही है। एक हफ्ते के अंदर स्क्वाड में शामिल दो अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। तिलक वर्मा, ऋषभ पंत पहले ही चोटिल हो चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I और टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

वहीं, अब तीसरे खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर आई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते समय गेंद को फॉलो थ्रू में रोकने के दौर उनका बायां घुटना पिच पर जा लगा और वह दर्द से कराहते नजर आए।

कप्तान गिल ने की पुष्टि

उनकी चोट की पुष्टि तब हुई जब लक्ष्य का पीछा करते समय उनसे पहले बल्लेबाजी करने हर्षित राणा को भेजा गया, लेकिन नाजुक परिस्थिति में उन्हें बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना पड़ा। घुटने में चोट की वजह से उन्हें रन भागने में परेशानी हो रही थी।

टीम इंडिया की रोमांचक जीत के बाद कप्तान शुभमन ने वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि सुंदर को साइड स्ट्रेन है और वह स्कैन के लिए जाएंगे। इसके बाद ही चोट की गंभीरता का पता लग सकेगा।

पंत वनडे सीरीज से बाहर

ऋषभ पंत शनिवार यानी 10 जनवरी को प्रैक्टिस के दौरान पसलियों में लगी चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हैं। पंत की अनुपस्थिति भारत के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि वे मिडिल ऑर्डर में टीम की रीढ़ माने जाते हैं। उनकी जगह ध्रुव जुरैल को टीम में शामिल किया गया है।

तिलक वर्मा भी चोट के शिकार

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज से पहले करारा झटका लगा। भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा पेट की सर्जरी की वजह से सीरीज के शुरुआती तीन मैच से बाहर हो गए हैं। तिलक वर्मा टी20I टीम के मिडिल ऑर्डर के जान हैं।

उमेश कुमार
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!