क्रिकेट

IPL 2025: चोटिल बायडन कार्स की जगह सनराइजर्स हैदराबाद में हुई दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर की एंट्री

सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल बायडन कार्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के 27 वर्षीय ऑलराउंडर को अपनी टीम में आईपीएल 2025 के लिए शामिल किया है।

Image

वियान मुल्डर

Photo : AP

हैदराबाद: आईपीएल 2025 के आगाज से एक महीने पहले पिछले बार फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद को इंग्लिश तेज गेंदबाज बाइडन कार्स के चोटिस होने की वजह से झटका लगा था। कार्स ऐडी में चोट की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। अब खबर आई है कि वो आईपीएल 2025 में भी नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका ऑलराउंडर वियान मुल्डर 22 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 18वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहनकर खेलते नज़र आएंगे।

मुल्डर को मिलेंगे 75 लाख रुपये

न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियन्स ट्रॉफी सेमीफाइनल में खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के 27 वर्षीय ऑलराउंडर मुल्डर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा,'कार्स चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर आने वाले ऑलराउंडर मुल्डर 75 लाख रुपये में एसआरएच में शामिल होंगे।' मुल्डर ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए 18 टेस्ट, 25 एकदिवसीय और 11 टी20 मैच खेले हैं। वियान मुल्डर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 60 विकेट लिए हैं साथ ही 970 रन बनाए हैं।

SA20 लीग में ऐसा रहा था मुल्डर का प्रदर्शन

मुल्डर का हालिया SA20 लीग में प्रदर्शन औसत रहा था। 10 मैच में उन्होंने गेंदबाजी में एक विकेट अपने नाम किया। वहीं बल्लेबाजी में 10 मैच में 24.17 के औसत से 118.85 के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए थे।जिसमें 45 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article