क्रिकेट

T20 World Cup 2024: बधिर और दृष्टिबाधित भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिये उपलब्ध कराई जाएगी स्पेशल फीड

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2024, 07:35 PM IST

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत में प्रसारणकर्ता ने बधिर और दृष्टिबाधित भारतीय प्रशंसकों के लिये स्पेशल फीड उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

Image

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024

मुंबई: वेस्टइंडीज और अमेरिका में अगले महीने से होने वाले टी20 विश्व कप में बधिर और दृष्टिबाधित क्रिकेटप्रेमियों के लिये इंडियन साइन लैंग्वेज (आईएसएल) और आडियो वर्णन के साथ फीड उपलब्ध कराई जायेगी। आधिकारिक प्रायोजकों डिजनी प्लस हॉटस्टार और स्टार स्पोटर्स नेटवर्क ने विशेष प्रसारण की व्यवस्था की है।

10 मैचों के लिए भारत में उपलब्ध कराई जाएगी स्पेशल फीड

विश्व कप के दस मैचों के लिये यह व्यवस्था रहेगी जिसमें भारत के सभी मैच, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल हैं। प्रसारकों ने कहा कि पहली बार टी20 विश्व कप का प्रसारण आईएसएल और वर्णनात्मक कमेंट्री के साथ होगा जिससे बधिर और दृष्टिबाधित प्रशंसक भी खेल का मजा ले सकेंगे।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया पहल का स्वागत

सूचना और प्रसारण तथा खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पहल का स्वागत किया है। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा,'इस पहल से लाखों दिव्यांग खेलप्रेमियों को खेल का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।'आईएसएल फीड के जरिये लाइव स्ट्रीम पर अनुवादक के जरिये गेंद दर गेंद अपडेट दी जायेगी।

End of Article