क्रिकेट

SRH vs RR: भुवी ने फिर बताया क्यों कहते हैं उन्हें भारतीय स्विंग का सुल्तान, देखें VIDEO

Bhuvneshwar Kumar clean Bowled Sanju Samson: भारत के स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक बार फिर से अपनी क्लास का मोहरा पेश किया है। उन्होंने स्विंग करती हुई बॉल के चलते संजू सैमसन को आउट कर दिया है।

Image

भुवनेश्वर कुमार संजू सैमसन

Photo : AP

Bhuvneshwar Kumar clean Bowled Sanju Samson: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 50वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से हो रही है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर से अपनी क्लास दिखाई। भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में 2 बड़े विकेट ले लिए और एक बार फिर से बता दिया कि क्यों उन्हें भारतीय स्विंग का किंग कहते हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने मैच की पहली ही गेंद जोस बटलर से बाहर की ओर फेंकी जिससे राजस्थान रॉयल्स के ओपनर ठीक से पढ़ नहीं पाए और स्लिप में मार्को यानसेन ने शानदार कैच लपक लिया। वहीं बाद में इसी ओवर की पांचवीं बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने अपनी क्लास दिखाते हुए एक शानदार लेंथ गेंद डाली जो कि टप्पा पड़ते ही अंदर की ओर आती गई और सीधे स्टंप में घुस गई। इस बॉल को संजू सैमसन पढ़ ही नहीं पाए और डक पर आउट हो गए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया विशाल स्कोर

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी। टीम ने पॉवरप्ले में ही 2 विकेट गंवा दिए थे। उन्होंने इस दौरान केवल 37 रन बनाए थे। हालांकि पॉवरप्ले के बाद ट्रेविस हेड और नीतीश रेड्डी ने 96 रनोें की शानदार साझेदारी की और टीम को एक मजबूत स्थिति में ले गए। वहीं अंत में हेनरी क्लासेन ने 19 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार ले जाने में मदद की।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article