क्रिकेट

Bengaluru Blasters vs Hubli Tigers Live Telecast: जानिए कब और कहां खेला जाएगा बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच रोमांचक मुकाबला

Bengaluru Blasters vs Hubli Tigers Match 2024 Live Streaming Online: बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच आज (19 अगस्त 2024) रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले मे मनीष पांडे का सामना मयंक अग्रवाल से होगा। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

मयंक अग्रवाल। (फोटो- Maharaja Trophy T20 X)

Photo : Twitter

Bengaluru Blasters vs Hubli Tigers Match Live Telecast: फटाफट क्रिकेट का रोमांच जारी है। महाराजा टी20 ट्रॉफी के 9वें मैच में बेंगलुरु ब्लास्टर्स का सामपा हुबली टाइगर्स से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले में मयंक अग्रवाल का सामना मनीष पांडे से होगा। दोनों टीमें अभी तक अजेय है। बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों की मैचों में जीत हासिल कर 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि हुबली टाइगर्स की टीम ने दो मैच खेले हैं और टीम को दोनों ही मैचों में जीत मिली है। टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है।

बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स के बीच मुकाबला कब से खेला जाएगा (Bengaluru Blasters vs Hubli Tigers Match Date)

बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स मुकाबला सोमवार (19 अगस्त 2024) को खेला जाएगा।

बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Bengaluru Blasters vs Hubli Tigers Match Venue)

बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Bengaluru Blasters vs Hubli Tigers Match Time)

बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे शुरू होगा। इसका टॉस दोपहर 2.30 बजे होगा।

बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं (Bengaluru Blasters vs Hubli Tigers Match On Tv)

बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स मुकाबले को टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स-2 और स्टार स्पोर्ट्स कन्नड़ पर लाइव देख सकते हैं।

बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Bengaluru Blasters vs Hubli Tigers Match Live Streaming)

बेंगलुरु ब्लास्टर्स और हुबली टाइगर्स मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर देखी जा सकती है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article