चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए होने वाली प्लेयर्स की नीलामी से पहले टीमों के बीच खिलाड़ियों का ट्रेड बाकी है। ऐसे में पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे से बड़ी खबर आई है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से आईपीएल से बाहर होने का निर्णय लिया है। सीएसके मैनजमेंट ने भी स्टोक्स के आईपीएल 2024 से नाम वापस लेने की पुष्टि कर दी है।
सबसे महंगा खिलाड़ी हुआ बाहर
बेन स्टोक्स को सीएसके ने 16.25 करोड़ की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। जो कि आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील थी। लेकिन पिछले सीजन चोट की वजह से स्टोक्स ज्यादा मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्हें अधिकांश समय बेंच पर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। एमएस धोनी ने टीम के विनिंग कॉम्बिनेशन में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की और टीम को पांचवीं बार चैंपियन बना दिया। आईपीएल 2023 में स्टोक्स ने 2 मैच खेले और कुल 15 रन बना सके।
खुद को रखना चाहते हैं तरोताजा
स्टोक्स ने आईपीएल 2023 से बाहर होने का फैसला भारत के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज और टी20 विश्व कप 2024 के लिए खुद को तरोताजा रखने के लिए किया है। वो बेहतर वर्कलोड मैनेजमेंट करना चाहते हैं इसलिए ये कठिन निर्णय उन्होंने किया है।
