क्रिकेट

IPL 2024: पंत पूरी तरह फिट, राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, घातक गेंदबाज पूरे आईपीएल से हुआ बाहर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 12, 2024, 03:12 PM IST

IPL 2024, BCCI Medical Update, Prasidh Krishna ruled out of TATA IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का आगाज 22 मार्च को होने वाला है। लेकिन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के घातक गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पूरे सीजन से बाहर हो गए। बीसीसीआई की मेडिकल और फिटनेस अपडेट में इसकी पुष्टि हुई।

Image

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI )

IPL 2024, BCCI Medical Update, Prasidh Krishna ruled out of TATA IPL 2024: दुनिया का सबसे बड़ा टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग () की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा, लेकिन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक मेडिकल और फिटनेस अपडेट लिस्ट जारी की, जिसमें इस बात की पुष्टि हो चुकी है। इस लिस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा दो और दिग्गजों को लेकर अपडेट दिया गया है।

बता दें कि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की 23 फरवरी 2024 को सर्जरी हुई थी। वर्तमान में बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है और वह जल्द ही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में फिर से रिहैब कराएंगे। वह आगामी टाटा आईपीएल 2024 में हिस्सा भी नहीं ले पाएंगे।

रिषभ पंत को घोषित किया गया फिट

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। उनको लेकर बीसीसीआई ने भी पुष्टि कर दी है। वे इस साल होने वाले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए भी नजर आएंगे। बता दें कि पंत 30 दिसंबर 2022 को रूड़की के पास गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। करीब 14 महीने के वे मैदान पर लौटेंगे। पंत को अब आगामी टाटा के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में फिट घोषित किया गया है।

वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले शमी भी आईपीएल से बाहर

भारत की मेजबानी में हुई वनडे वर्ल्ड कप 2024 में धमाल मचाने वाले स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी भी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। यह शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा झटका है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की दाहिने एड़ी की 26 फरवरी 2024 को सर्जरी की गई थी। वे फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article