बीसीसीआई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई ने यह बदलाव शुक्रवार को हुए 19वें एपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया। बीसीसीआई द्वारा लिए गए कई निर्णयों में एक बड़ा बदलाव भी शामिल है, जो आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में किया जाएगा।
एक ओवर में दो बाउंसर
बीसीसीआई द्वारा कहा गया है कि अब गेंदबाज एक ओवर में दो बाउंसर फेंक सकते हैं। टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का गेम कहा जाता है। ऐसे में नियम में यह बदलाव गेंदबाजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इससे पहले जब सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में इंपैक्ट प्लेयर नियम लागू किया गया था तो उसे आईपीएल 2023 में आजमाया गया। अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि सब कुछ अच्छा रहा तो इसे आईपीएल में भी शामिल किया जा सकता है।
इसके अलावा भी बीसीसीआई ने इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात की है। बीसीसीआई नया रिटार्यर्ड खिलाड़ियों के लिए नया नियम लाएगी, जिससे वह ओवरसीज टी20 क्रिकेट में भाग ले पाएंगे। इसके अलावा इस बात पर भी मुहर लग गई है कि एशियन गेम्स में टीम इंडिया मेंस और वुमेंस की टीम हिस्सा लेगी।
इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम को अपग्रेड किया जाएगा। इसे दो फेज में किया जाएगा। पहले फेज में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले स्टेडियम में सुधार किया जाएगा, जबकि दूसरे फेज में बाकी स्टेडियम को अपग्रेड किया जाएगा।
जारी रहेगा इंपैक्ट प्लेयर नियम
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इंपैक्ट प्लेयर का नियम जारी रहेगा, लेकिन इस बार इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। टॉस से पहले 11 खिलाड़ियों के साथ 4 सब्सिट्यूट खिलाडी़ के नाम बताने होंगे। इसके अलावा मैच में किसी भी वक्त इस नियम का उपयोग किया जा सकेगा। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जो इंपैक्ट प्लेयर नियम लागू किया गया था। उसमें 14 ओवर से पहले इसे लिया जा सकता था।
