क्रिकेट

BCCI ने किया आईसीसी के सामने ऐलान, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान

बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को सूचित कर दिया है कि भारत सरकार ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजने की सलाह दी है।

Image

बाबर आजम और रोहित शर्मा

KEY HIGHLIGHTS
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया
  • बीसीसीआई ने आईसीसी को दी आधिकारिक तौर पर सूचना
  • भारत सरकार ने दी है टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने की सलाह

दुबई: बीसीसीआई ने आईसीसी को आधिकारिक तौर पर सूचना दे दी है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आईसीसी को बताया है कि उसे भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने की सलाह दी है।

फिरा पाकिस्तान के अरमानों पर पानी

पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च होना है। योजना के मुताबिक टूर्नामेंट के मैच पाकिस्तान में तीन स्थानों कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाने हैं। टूर्नामेंट के आधिकारिक कार्यक्रम का ऐलान अबतक नहीं हुआ है। आईसीसी का एकदल पाकिस्तान में टूर्नामेंट में तैयारियों का जायजा लेने जाने वाला है इसके बाद ही शेड्यूल का ऐलान होना था लेकिन भारतीय टीम को निर्णय ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी की इस योजना पर पानी फेर दिया है।

हाईब्रिड मॉडल पर हो सकता है टूर्नामेंट का आयोजन

टीम इंडिया द्वारा पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार किए जाने के बाद पीसीबी के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पीसीबी हाईब्रिड मॉडल को सिरे से खारिज करता रहा है। ऐसे में आईसीसी के साथ मिलकर पीसीबी को टूर्नामेंट के आयोजन के लिए वैकल्पिक योजना तैयार करनी होगी। यूएई में भारतीय टीम के मैचों के आयोजन की पूरी संभावना है। क्योंकि पाकिस्तान किसी भी सूरत में मेजबानी हाथ से नहीं जाने देना चाहेगा। ऐसे में यूएई में हाईब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट के आयोजन के अलावा उसके पास कोई विकल्प शेष नहीं बचा है। क्योंकि पाकिस्तान से यूएई आना जाना आसाम है। इस स्थिति में यूएई में भारतीय टीम अपने मैचों के अलावा खेलेगी। इसके अलावा एक सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला यूएई में आयोजित हो सकता है।

तैयार हैं इमरजेंसी प्लान

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक हाइब्रिड मॉडल को अपनाने की स्थिति में आईसीसी ने कुछ महीने पहले ही कई तरह के इमरजेंसी प्लान तैयार कर लिए थे। इसके लिए हालांकि कुछ देशों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए थे, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान से नज़दीकी के कारण यूएई सबसे आगे चल रहा है। श्रीलंका भी शॉर्टलिस्ट देशों में शामिल है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article